{"_id":"60a006cc8ebc3e25fd715c76","slug":"one-killed-three-injured-in-bike-collision-gonda-news-lko57818622","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
गोंडा। दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां से एक का नाजुक हालत मेें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
परसपुर थाना क्षेत्र के उधौरा डेहरास गांव निवासी मिश्री लाल यादव (45) शुक्रवार की दोपहर बाद बाइक से नवाबगंज से अपने घर की तरफ परसपुर जा रहे थे। तभी मंहगूपुर मोड़ के पास सामने से आ रहे बाइक सवार से आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। इसी बीच एक तीसरा बाइक सवार भी दो बाइकों से टकराकर गिर गया। इस हादसे में तीनो गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया। जहां पर डाङ्खक्टर ने मिश्रीलाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जबकि दूसरे बाइक सवार की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। तीसरे बाइक सवार अमरनाथ निवासी ग्राम सेझिया थाना तरबगंज तथा राजू निवासी बिश्नोहरपुर थाना नवाबगंज को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
गंभीर रूप से घायल बाकइ सवार एक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि मिश्रीलाल के भाई संजय यादव की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।