फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   One complaint dealt in Tehsil Day

तहसील दिवस में निपटी एक शिकायत

Wed, 04 May 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Wed, 04 May 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
One complaint dealt in Tehsil Day
तहसील दिवस में जुटे फरियादी - फोटो : अमर उजाला
उतरौला तहसील में मंगलवार को डीएम प्रीति शुक्ला की अगुवाई में आयोजित जिला स्तरीय तहसील दिवस 167 शिकायतें आईं जिनमें मात्र एक मामले का मौके पर निस्तारण हो पाया। शेष शिकायतें निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अफसरों के पास भेजी गई हैं। कई पुराने मामलों का निस्तारण न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन


तहसील दिवस में ग्राम छीतरपारा व बेलई बुजुर्ग के प्रधान ने 18 इंडिया मार्का-2 हैंडपंप खराब होने की शिकायत की। ताराडीह निवासी रियाजुद्दीन ने पागल भाई से बैनामा करा लिए जाने की शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन


नथईपुर कानूनगो मदन मोहन ने बीपीएल कार्ड धारक को राशन कार्ड न दिए जाने व राम नेवास कंचनपुर के कोटेदार के खिलाफ कालाबाजारी की शिकायत की। इसी तरह अन्य शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सात दिन में शिकायतों का निस्तारण करने का निर्देश दिया। तहसील दिवस की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर डीएम ने नाराजगी जताई। इस दौरान एसपी राजीव मल्होत्रा, एसडीएम उतरौला रामकेर यादव सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed