फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   One child deaths from measles, four victims

खसरे से एक बच्चे की मौत, चार पीड़ित

Thu, 23 Jul 2015 10:37 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 23 Jul 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
धानेपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के मजरा बल्दूपुरवा में बीते दिन खसरे से पीड़ित एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि चार अन्य नौनिहाल खसरे की चपेट में हैं। सूचना मिलने के बाद गुरुवार को सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और पीड़ित बच्चों का इलाज किया।
विज्ञापन


राजापुर गांव के मजरा बल्दूपुरवा निवासी सियाराम के मुताबिक गांव में एक सप्ताह से खसरे का प्रकोप है। अब तक दर्जनों बच्चे इसकी चपेट में आ चुके हैं। बुधवार शाम को गांव निवासी प्रहलाद के बेटे प्रेम (1) की खसरे के चलते मौत हो गई। प्रहलाद ने बताया कि उसका बेटा पांच दिनों से खसरे से पीड़ित था। उसने पहले बाबागंज बाजार में निजी चिकित्सक से प्रेम का इलाज कराया।
विज्ञापन


इसके बाद उसे मुख्यालय के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, लेकिन बीती शाम प्रेम की मौत हो गई। प्रहलाद ने बताया कि उसकी तीन वर्षीया बेटी मीना भी खसरे की चपेट में है। इसके साथ ही गांव के सियाराम का बेटा रोहित (5), विजय कुमार का पुत्र वीरेंद्र (2) व सुजीत की बेटी सुहानी (5) अभी भी खसरे से पीड़ित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे की मौत होने की सूचना मिलने पर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना के चिकित्सक हरकत में आए और आनन-फानन में गांव पहुंचकर पीड़ित बच्चों का इलाज शुरू किया। सियाराम ने बताया कि बीमारी की सूचना कई बार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना पर दी गई, लेकिन कोई भी जिम्मेदार गांव में झांकने नहीं आया।


बुधवार को जब बच्चे की मौत हो गई तो गुरुवार सुबह गांव पहुंचे डॉक्टरों ने कुछ पीड़ित बच्चों को दवाइयां दीं। उधर, सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. विवेक मिश्र का कहना है कि जानकारी मिलने पर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजा गया है। बच्चे की मौत चिकनपॉक्स के चलते हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed