{"_id":"67bcad59822c068efd05c5d1","slug":"one-cheater-caught-in-intermediate-exam-on-the-first-day-gonda-news-c-100-1-gon1003-133229-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पहले दिन इंटरमीडिएट की परीक्षा में पकड़ा गया एक नकलची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पहले दिन इंटरमीडिएट की परीक्षा में पकड़ा गया एक नकलची
Mon, 24 Feb 2025 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
गोंडा के शांति देवी कामता प्रसाद इंटर काॅलेज नरायनपुर से परीक्षा देकर निकलतीं छात्राएं। -संवाद
गोंडा। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं सोमवार से जिले के 149 केंद्रों पर कड़ी चौकसी के बीच शुरू हुईं। पहले दिन द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा में वजीरगंज के बिंद्रा प्रसाद स्मारक श्रीराम कृषि इंटर कॉलेज पूरेडाढू में एक नकलची को पकड़ा गया।
सोमवार को सुबह 08:30 बजे से 11:45 बजे तक हाईस्कूल की हिंदी व प्रारंभिक हिंदी के साथ ही इंटरमीडिएट सैन्य विज्ञान विषय की परीक्षा कराई गई। इसमें हाईस्कूल के कुल 48,350 विद्यार्थियों में से 2,940 अनुपस्थित रहे। वहीं, इंटरमीडिएट सैन्य विज्ञान की परीक्षा में कुल 947 विद्यार्थियों में से 95 अनुपस्थित रहे।
दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी व सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा में कुल 44,675 में से 2550 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। केंद्रों पर दोनों पालियों की परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों के साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक व अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों ने कड़ी निगरानी रखी।
विज्ञापन
डीआईओएस डॉ. रामचंद्र दूसरी पाली में बिंद्रा प्रसाद स्मारक श्रीराम कृषि इंटर कॉलेज पूरेडाढू पहुंचे। वहां सीसीटीवी कैमरों से एक-एक कक्ष की माॅनीटरिंग शुरू की। तभी एक कमरे में एक संदिग्ध छात्र नजर आया। कक्ष में पहुंचकर जांच करने पर पता चला कि वह पर्ची से प्रश्न का उत्तर लिख रहा था। डीआईओएस ने बताया कि छात्र की कॉपी और उसके पास से मिली पर्ची का मिलान किया गया। संबंधित प्रश्न से जुड़ी पर्ची पाए जाने पर उसकी कॉपी सील कर दी गई। दूसरी कॉपी देकर शेष समय में उसे परीक्षा देने का मौका दिया गया। मामले में बोर्ड को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
इससे पहले डीआईओएस ने प्रथम पाली में सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला इंका, रोजवुड इंका व जगतपाल सिंह इंटर कॉलेज बालपुर का औचक निरीक्षण किया। द्वितीय पाली में उन्होंने खोरहंसा स्थित संवेदनशील परीक्षा केंद्र एजाज हुसैन इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। वहीं, सचल दलों के साथ ही प्रशासनिक अफसरों की टीम ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।