{"_id":"690252cd65fca4ca160266b1","slug":"one-and-a-half-lakh-farmers-faces-brightened-due-to-increase-in-sugarcane-price-gonda-news-c-100-1-gon1001-146226-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गन्ना मूल्य बढ़ने से डेढ़ लाख किसानों के खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गन्ना मूल्य बढ़ने से डेढ़ लाख किसानों के खिले चेहरे
Wed, 29 Oct 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
जयप्रभा ग्राम/गोंडा। योगी सरकार ने गन्ने का मूल्य 30 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया है। इस निर्णय से जिले के करीब डेढ़ लाख गन्ना किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। सरकार ने अगेती प्रजाति के गन्ने का मूल्य 400 प्रति क्विंटल व सामान्य प्रजाति के गन्ना का मूल्य 390 प्रति क्विंटल तय किया है।
जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार सिंह के अनुसार जिले में डेढ़ लाख ऐसे किसान हैं, जो गन्ने की आपूर्ति करते हैं। जिले की चीनी मिलों को नवंबर में शुरू करने की तैयारी है।जयप्रभाग्राम के किसान बब्बन तिवारी ने कहा कि योगी सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है।
30 रुपये की बढ़ोतरी से हमें आर्थिक राहत मिलेगी। भवानीपुर कला के किसान अजीत मिश्र ने इस निर्णय को सराहा। बस्ती गांव के किसान शैलेंद्र कुमार ने कहा कि इस फैसले से गन्ने का क्षेत्रफल बढ़ेगा और किसानों की आमदनी में इजाफा होगा।
विज्ञापन
भाजपा किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
सीएम के इस ऐतिहासिक निर्णय पर भारतीय जनता किसान मोर्चा की ओर से बुधवार को जिला कार्यालय पर धन्यवाद कार्यक्रम हुआ। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी ने कहा कि योगी सरकार ने एक बार फिर साबित किया है कि भाजपा सरकार किसानों के हितों की सच्ची रक्षक है। जिला उपाध्यक्ष अनुपम मिश्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक गुप्ता, आईटी संयोजक शशांक मिश्रा, पूर्व प्रमुख गौरव सिंह, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा, जिला मंत्री रवि दुबे, पंकज शुक्ला, शिवांशु मिश्र, विनीत सिंह आदि ने फैसले की सराहना की।