फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   on Gonda - Bdni route will soon start the trains

गोंडा-बढनी रेल मार्ग पर जल्द दौड़ेंगी ट्रेनें

Sun, 12 Jul 2015 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Sun, 12 Jul 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन

गोंडा के लोगों के लिए अच्छी खबर है। गोंडा-बढनी रेल मार्ग के 107 किलोमीटर तक का ट्रैक तैयार हो गया है। अब गोंडा-बढनी रेल मार्ग पर जल्द ट्रेनें दौड़ेंगी। इससे माल ढुलाई के साथ ही यात्रियों को भी रेल सुविधा का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


गोंडा-बढनी रेल मार्ग पर बीते आठ जुलाई से चल रहे नान इंटर लॉकिंग का काम रविवार को पूरा हो गया। इस मार्ग पर रेल चलाने के लिए रविवार सुबह अपर मंडल रेल प्रबंधक सुरेश कुमार सपरा के नेतृत्व में गोंडा रेलवे स्टेशन से बढनी तक सवारी गाड़ी को बतौर टेस्टिंग दौड़ाया गया।
विज्ञापन


टेस्ट के दौरान ट्रैक पर ट्रेन का संचालन सफल पाया गया। देर शाम ट्रेन के गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर ट्रायल समाप्त हो गया। अब 15 जुलाई से इस रूट पर पहले मालगाड़ी का संचालन होगा। इसके दस दिनों बाद सवारी गाड़ियां भी इस रूट पर दौड़ने लगेंगी। इससे गोंडा, बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती समेत आसपास के जनपदों के लोगों को रेल सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed