फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   oman occupies top place in Indian culture: DM

भारतीय संस्कृति में नारी का स्थान सर्वोच्च: डीएम ृ

Tue, 27 Oct 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
oman occupies top place in Indian culture: DM
गोंडा। हमारी संस्कृति में नारी को सर्वोच्च माना गया है, नारी शक्ति का प्रतीक है ,समाज निर्माण में महिलाओं का योगदान सर्वोपरि है। उक्त बातें सदर तहसील कार्यालय में मिशन शक्ति के महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन करते हुए जिलाधिकारी डॉ नितिन बंसल ने कही। मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण पर तहसील सभागार में एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ वंदना सारस्वत ने बालिकाओं की आत्मसुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के चलाए जा रहे अभियान को बालिकाओं के व्यक्तित्व निर्माण में मील का पत्थर बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर एसडीएम वीर बहादुर यादव ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने अपने उद्बोधन में मिशन शक्ति को सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बताया। सीओ लक्ष्मीकांत गौतम ने बालिकाओं को आश्वासन देते हुए कहा पुलिस प्रशासन मां बहनों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे उपलब्ध है बालिकाओं को निर्भीकता के साथ बाहर की समस्याओं का सामना करना चाहिए। उक्त कार्यक्रम में श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने डॉ. रेखा शर्मा के निर्देशन में एसिड अटैक विषय पर लघु नाटिका का मंचन करके दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मंच संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन तहसीलदार पैगाम हैदर ने किया। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार नेहा राजवंशी, शिवदयाल तिवारी, इंद्र कुमार, एनएसएस के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिव शरण शुक्ला का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम के अंतिम चरण में सदर एसडीएम एवं प्राचार्य डॉ वंदना सारस्वत ने श्रद्धा सिंह,श्रेया सिंह, सुष्मिता मिश्रा, निधि मिश्रा, श्रुति शर्मा, शांभवी तिवारी, शांभवी पांडे एवं रूबी यादव को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं मत्स्य पालन करके आत्मनिर्भर बनने वाली रेखा सिंह को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed