फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Old man sitting on railway track watching train coming, gets cut to death

Gonda News: ट्रेन आती देख रेल ट्रैक बैठा वृद्ध, कटकर मौत

Thu, 23 Jan 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 23 Jan 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Old man sitting on railway track watching train coming, gets cut to death
टिकरी (गोंडा)। मनकापुर अयोध्या रेल प्रखंड के टिकरी रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे सामने से ट्रेन आती देख एक वृद्ध रेल ट्रैक पर बैठ गया। जिससे कटकर उसकी मौत हो गई। जीआरपी मनकापुर चौकी के प्रभारी रामसमुझ सरोज ने बताया कि छानबीन में वृद्ध की जेब से प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक परसा तिवारी का एक विड्राल फॉर्म मिला। जिसके आधार पर बैंक से संपर्क कर जानकारी ली गई। वृद्ध की पहचान छोटेलाल (70) निवासी संगवा थाना छपिया के रूप में उनके छोटे भाई राम प्रताप ने की है। बताया कि वह दो दिन पहले घर से निकले थे। तभी से परिवार के लोग उन्हें तलाश रहे थे। मगर पता नहीं चल सका था। चौकी प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed