फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Old man shot dead in a fishing disput

मछली मारने के विवाद में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

Mon, 22 Jun 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Old man shot dead in a fishing disput
कटरा बाजार (गोंडा)। राजगढ़ अमीनपुर गांव के मजरे कोरिन टेपरा में मछली मारने के विवाद को लेकर रविवार की देर रात घर के पास मड़हे में सो रहे एक बुजुर्ग को गोली मार दी गई। जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर दौड़े परिवार के लोग उसे सीएचसी कटरा बाजार ले गए। जहां से नाजुक हालात में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। हत्या की सूचना पर स्थानीय पुलिस सहित अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। मामले में थाना कटरा बाजार में तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

कटरा बाजार थाना क्षेत्र के गांव राजगढ़ अमीनपुर के मजरे कोरिन टेपरा निवासी मेहीलाल ने सोमवार को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि रविवार की रात उसके पिता रामचन्दर (65), माता सोना देवी व भाई राकेश मड़हे में सोये थे। मेहीलाल के मुताबिक बांकी झील में मछली मारने के विवाद को लेकर आधी रात को आरोपी रामदास, राजू व नान बाबू उसके दरवाजे पर आये और मड़हे में सो रहे उसके पिता को गोली मार दी। जिससे उसके पिता रामचंदर गंभीर रूप से घायल हो गये। इसी बीच आरोपी फरार हो गये।
विज्ञापन

मेहीलाल ने बताया की गोली की आवाज सुनकर वह लोग दौड़े तो उसके पिता खून से लथपथ बिस्तर पर पड़े थे। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा बाजार ले जाया गया। जहां से नाजुक हालात में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेहीलाल के मुताबिक जिला अस्पताल में उसके पिता रामचन्दर की मौत हो गई। हत्या की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। मेहीलाल ने थाने में तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक जेबी सिंह ने बताया कि रामचन्दर के बेटे मेहीलाल की तहरीर पर आरोपी रामदास, राजू निवासी गड़रियन पुरवा व नानबाबू निवासी कोड़री मझौवा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed