फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Officers will go to jail if the road is broken in one year: Siddharth Nath

एक साल में उखड़ी सड़क तो जाएंगे जेल : सिद्धार्थनाथ

Thu, 21 Nov 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Officers will go to jail if the road is broken in one year: Siddharth Nath
गोंडा। जिले के प्रभारी मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र गौरा अन्तर्गत विभिन्न विभागों द्वारा कराए गए विकास कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। सबसे पहले उन्होंने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा की। उन्होंने एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी ठेकेदार थोड़ा भी गड़बड़ करेगा तो ब्लैक लिस्ट किया जायेगा और एक साल के अंदर बनने वाली कोई भी सड़क यदि उखड़नी शुरू हो हुई तो संबंधित ठेकेदार की फर्म को ब्लैक लिस्ट कर एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आगामी 30 नवंबर तक सड़कों को अभियान चलाकर गड्ढामुक्त किया जाय।
विज्ञापन

गन्ना भुगतान की समीक्षा में ज्ञात हुआ कि बजाज कुन्दुरखी चीनी मिल द्वारा पिछले वर्ष का 111 करोड़ रुपये गन्ना किसानों का अभी बकाया है। इस पर उन्होंने चीनी मिल कोे नोटिस देकर कार्रवाई करने के निर्देश गन्ना अधिकारी को दिए हैं। जिला गन्ना अधिकारी द्वारा बताया कि इस पेराई सत्र में खराब भुगतान के कारण बजाज चीनी मिल का 1997 हेक्टेयर गन्ना क्षेत्र काटकर दूसरी चीनी मिल को दे दिया गया है तथा अभियोजन की भी कार्रवाई की गई है। कृृषि विभाग की समीक्षा में उन्होंने उपनिदेशक कृृषि को निर्देश दिए कि रबी की बोआई के दृष्टिगत बीज व उर्वरकों उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित कराई जाय तथा पराली न जलाने के लिए किसानों को जागरूक किया जाय।
विज्ञापन

विद्युत विभाग की समीक्षा में विभाग द्वारा कराए विद्युतीकरण कार्यों पर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गांवों में पोल लगाकर क्यों छोड़ दिए गए हैं तथा छोटे-छोटे ग्राहकों के विद्युत बिल बहुत अधिक कैसे आ जा रहे हैं। पेंशन योजनाओं का लाभ देने के लिए उन्होंने रोस्टर जारी कर ब्लॉकों पर कैंप लगवाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य उपकेंद्रों को सक्रिय कराएं। रेडियोलॉजिस्ट की कमी का फौरी निराकरण करनेे के लिए मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से वार्ता कर प्राइवेट अस्पतालों कें रेडियोलॉजिस्ट की मदद ली जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार द्वारा शुरू कराई गई डोर स्टेप डिलीवरी को जल्द से जल्द पूरे जनपद में प्रभावी ढंग से लागू कराएं। डीएसओ द्वारा बताया कि गोंडा के 16 ब्लाकों में 13 ब्लाकों में डोर स्टेप डिलीवरी चालू कर दी गई है। खाद्यान्न की उठान करने वाले ट्रकों को जीपीएस सिस्टम से लैस कर दिया गया है तथा उनके रूट व गंतव्य तक पहुंचने की पूरी सूचना ली जा रही है। धान क्रय की समीक्षा में प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि किसी भी दशा में बिचौलिए न सक्रिय होने पाएं। उन्होंने डीपीआरओ को निर्देश दिए कि लापरवाह पंचायत सचिवों के खिलाफ एक्शन लें।
पुलिस विभाग की समीक्षा में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुहरे व ठंण्ड के दृष्टिगत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए वाहनों के पीछे विशेषकर ट्रैक्टरों-ट्रॉली के पीछे अभियान चलाकर रेफ्लेक्टर लगवाने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में विधायक गौरा प्रभात वर्मा, डीएम डॉ. नितिन बंसल, एसपी आरके नैयर, जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्रा, एडीएम रत्नाकर मिश्र, सीएमओ डॉ. मधु गैरोेला, एसडीएम आरके वर्मा, सीओ कृृपा शंकर कनौजिया, सांसद प्रतिनिधि यूूपी सिंह सहित सभी विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed