{"_id":"661975c06b00226169074158","slug":"officers-should-work-cautiously-and-aware-in-elections-gonda-news-c-100-1-gon1002-115708-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: चुनाव में सतर्क व जागरूक होकर काम करें अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: चुनाव में सतर्क व जागरूक होकर काम करें अफसर
Fri, 12 Apr 2024 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 12 Apr 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा ने अधिकारियों को लोकसभा चुनाव के नियमों व पोलिंग एजेंट के लिए निर्देश, ईवीएम व वीवीपैट के संचालन सहित अन्य जानकारियां दीं।
प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव के दौरान छोटी सी चूक से हमारी निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लग सकता है, इसलिए सभी जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा पुलिस अधिकारी आयोग के सभी निर्देशों को अच्छी तरह से समझ व सीख लें। ईवीएम व वीवीपैट के फुल ऑपरेशन की जानकारियां भी दी गईं। इस मौके पर सीडीओ एम. अरुन्मोली, डीडीओ सुशील कुमार श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक डीआरडीए चंद्रशेखर सहित अन्य मौजूद रहे।