फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Officers have adopted children

बच्चों को अफसरों ने लिया गोद

Mon, 16 Jan 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Mon, 16 Jan 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Officers have adopted children
गोद लिए गए बच्चे - फोटो : अमर उजाला
बालश्रम के खिलाफ चलाए गये अभियान में बालश्रम से मुक्त कराये गये बच्चों को अफसरों ने सोमवार को गोद लिया। अलग-अलग अफसरों की ओर से गोद लिये गये नौ बच्चों का सर्वोदय कार्यक्रम के तहत शैक्षिक पुनर्वास किया जाएगा। बालश्रम से मुक्त कराये गये बच्चों को अफसरों की ओर से दुलार मिलने पर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।  
विज्ञापन

          
जिले में एक माह पूर्व शासन के निर्देश पर बाल श्रम के खिलाफ अभियान चला कर बच्चों को मुक्त कराया गया था। जिला अधिकारी आशुतोष निरंजन व एसपी सुधीर कुमार सिंह और देवी पाटन मण्डल के उप श्रमायुक्त शमीम अख्तर की पहल पर बालश्रम से मुक्त कराए गये बच्चों के  शैक्षिक पुनर्वास की पहल की गई। जिला प्रशासन ने बाल श्रम से मुक्त कराए गये बच्चे दोबारा बाल श्रम की ओर न जा सकें इसके लिए फुलफ्रूप प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन


इसको लेकर सर्वोदय कार्यक्रम के तहत बाल श्रम से मुक्त हुए इन बच्चों को अधिकारियों ने जिला पंचायत सभागार में गोद लिया। इस मौके पर डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा कि सभी बच्चों का ऑन लाइन डाटा तैयार किया जाए। बच्चों के पुनर्वास व उनके एक्टिविटी की नियमित समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि वह जिस बच्चे को गोद ले रहे हैं वह यहां से जाने के बाद भी उसकी जिम्मेदारी का निर्वहन करते रहेंगे। इस मौके पर उप श्रमायुक्त शमीम अख्तर ने कहा कि बच्चों के अभिभावक जहां चाहें अपने बच्चों को पढ़ाएं पूरी शैक्षिक खर्च गोद लेने वाले अधिकारी उठाएंगे। बच्चों के क्रिया कलाप की मासिक, त्रैमासिक व वार्षिक समीक्षा की         

करनैलगंज के शादाब को डीएम ,बौडिय़नपुरवा के मोनू को सीडीओ, करनैलगंज के समीर को एसपी, पिपरिया कैसरगंज के मोगली को एडीएम,नचनी करनैलगंज के रोहित को एएसपी, चाइनपुरवा करनैलगंज के राजा को पीडी,चाइनपुरवा के प्रकाश को डीपीआरओ व अहिरनपुरवा के सोनू व सकरौरा के लक्ष्मण को उपश्रमायुक्त ने गोद लिया है। गोद लेने वाले यह अधिकारी इन बच्चों के शैक्षिक पुनर्वास की व्यवस्था कराएंगे।            
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed