फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Officers engaged in investigating the breakup of 18.50 lakhs in Panchayat

पंचायत में 18.50 लाख के गोलमाल की जांच में जुटे अफसर

Sat, 25 Jul 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Officers engaged in investigating the breakup of 18.50 lakhs in Panchayat
बालपुर (गोंडा)। विकास खंड हलधरमऊ के ग्राम पंचायत पतिसा में बिना काम कराये ही साढ़े अठारह लाख रुपये के गोलमाल का मामला सामने आया है। गांव के लोगों की शिकायत पर जिलाधिकारी डा. नितिन बसंल ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को मामले की जांच सौंपी है। शनिवार को जिला समाज अधिकारी मोतीलाल ने मामले की जांच किया और कार्यों की हकीकत देखा।
विज्ञापन

गांव के लोगो 6 जून को शपथ पत्र देकर जिलाधिकारी से शिकायत किया। जिसकी स्थलीय निरीक्षण करके जांच की जिम्मेदारी समाज कल्याण अधिकारी को सौप दिया है। समाज कल्याण अधिकारी गांव पहुंचकर जांच शुरू कर दिया है। पतिसा निवासी विनोद कुमार, सुधा देवी, त्रिवेणी प्रसाद, अमित कुमार, उमेश कुमार शिकायती शपथ पत्र देकर कहा है कि नहर की पटरी पर इंटरलॉकिंग कार्य नही हुआ और इस का भुगतान 657498 रूपए निकाल लिया।
विज्ञापन

वहीं अरुण श्रीवास्तव के घर पर सोकपिट व नाली निर्माण के नाम पर 71120 रूपए, रसीद के घर से सुनील के घर तक इंटरलॉकिंग पर 126688 रुपये, दरोगा के घर से पटमेश्वरी ओझा के घर तक इंटरलॉकिंग 66287 रुपये, हमीद के दुकान से माता के घर तक सीसी रोड 19585 रुपये, पीडब्लूडी रोड से उदय भान के खेत तक सीसी रोड 181445 रुपये, कोरी पुरवा गांव में खड़जा निर्माण 230 220 रुपये, दुर्गा पंडित के घर पर नाली निर्माण 70000 रुपये का भुगतान बिना काम कराये ही निकाल लिया गया है। गांव लोगो के शिकायत पर कुछ जगह पर काम शुरू हो गया है। समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल ने गांव पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। लोगों के बयान दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही जांच रिपोर्ट जिला अधिकारी को सौपी जायेगी। प्रधान प्रतिनिधि पवन तिवारी ने बताया कि मेरे ऊपर लगाये गये आरोप बेबुनियाद है। केवल तीन काम बाकी है। वह भी कोरोना महामारी के कारण नही हुआ है। वह भी जल्द कराया जयेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed