फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Officers and employees who did better work for cleanliness were honored

Gonda News: स्वच्छता के लिए बेहतर काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

Tue, 05 Aug 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 05 Aug 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Officers and employees who did better work for cleanliness were honored
जिला पंचायत सभागार में डीपीआरओ लालजी दूबे को सम्मानित करते मंडलायुक्त श​शिभूषण लाल सुशील। स्रोत
गोंडा। जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2025 एवं ओडीएफ प्लस के लिए मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2025 के सफल क्रियान्वयन के निर्देश दिए। अच्छा कार्य करने वाले अफसरों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने पूरे मंडल में मेरा घर-मेरा रास्ता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश उपनिदेशक पंचायत को दिए। कहा कि इस अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर के सामने का रास्ता साफ करने के लिए प्रेरित किया जाए। अच्छा काम करने वाले ग्राम प्रधान, सचिव आदि को सम्मानित भी किया जाए। यह अभियान गांव से शुरू होकर पूरे मंडल तक पहुंचाया जाए। मंडलायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के लिए स्वच्छता बेहद आवश्यक है। हम सभी को स्वच्छ गांव, स्वच्छ जिला, स्वच्छ मंडल, स्वच्छ राज्य सहित स्वच्छ राष्ट्र का निर्माण करना होगा। उन्होंने कहा कि गांव की शिकायतों को ग्राम सचिवालय स्तर पर ही निस्तारित कर दिया जाए। मंडलायुक्त ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कांच के टुकड़े, ब्लेड, कील, पिन व अन्य नुकीली चीजों को कूड़े के साथ इधर-उधर न फेंकें। इससे पशु-पशुओं को खतरा रहता है। कार्यक्रम में डीडी पंचायत गिरीश चंद्र रजत, डीपीआरओ लालजी दूबे, जिला समन्वयक अभय प्रताप रमन, चंद्रसेन सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed