{"_id":"69e12e6ae85971db2c0e1054","slug":"now-you-will-get-the-benefit-of-best-of-two-in-cbse-10th-gonda-news-c-100-1-slko1026-156403-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सीबीएसई 10वीं में अब बेस्ट ऑफ टू का मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सीबीएसई 10वीं में अब बेस्ट ऑफ टू का मिलेगा लाभ
Fri, 17 Apr 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। नई शिक्षा व्यवस्था के तहत केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव लागू किया है। अब छात्रों का पूरा भविष्य एक ही परीक्षा पर निर्भर नहीं रहेगा, क्योंकि बोर्ड ने साल में दो बार परीक्षा का विकल्प शुरू कर दिया है।
सुवंश मिलेनियम पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य रीना तिवारी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित हो चुके हैं। अब अपने नंबरों से संतुष्ट न होने वाले विद्यार्थी परिणाम जारी होने के बाद पांच दिनों के भीतर दूसरी बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए आवेदन करना होगा। इस प्रक्रिया को स्कूलों के माध्यम से संचालित किया जाएगा, जिसमें परीक्षार्थियों की सूची और विषयों की जानकारी पहले ही बोर्ड को भेजी जा चुकी है। सीबीएसई के अनुसार ऐसा इसलिए किया गया है ताकि जो छात्र अपने पहले परिणाम से संतुष्ट हों, वे अनावश्यक रूप से दूसरी परीक्षा में शामिल न हों।
नई व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि छात्रों को बेस्ट ऑफ टू का विकल्प मिलेगा। यानी पहली और दूसरी परीक्षा में जिस विषय में बेहतर अंक होंगे, वही अंतिम मार्क्सशीट में जोड़े जाएंगे। इससे छात्रों पर मानसिक दबाव कम होगा और उन्हें सुधार का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
छात्र अधिकतम तीन विषयों में दोबारा परीक्षा देकर अपने अंक सुधार सकते हैं। खास बात यह है कि दूसरी परीक्षा के लिए कोई नया सिलेबस नहीं होगा, बल्कि वही पाठ्यक्रम लागू रहेगा जो पहली परीक्षा में था। दूसरी परीक्षा के लिए प्रति विषय 320 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण परीक्षार्थियों की संख्या के आधार पर किया जाएगा।
बताया कि इस नई व्यवस्था का उद्देश्य छात्रों को एक ही परीक्षा के दबाव से मुक्त करना है। अब यदि किसी कारण से पहली परीक्षा में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं हो पाता, तो छात्र तुरंत उसी वर्ष दूसरा प्रयास कर सकते हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास बना रहेगा और बेहतर परिणाम हासिल करने का अवसर मिलेगा।