{"_id":"6543eb527c23882fc009acb0","slug":"now-vehicles-will-be-fitted-with-modern-machines-gonda-news-c-100-1-slko1026-7023-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अब आधुनिक मशीनों से होगा वाहनों का फिटनेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अब आधुनिक मशीनों से होगा वाहनों का फिटनेस
Fri, 03 Nov 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। संभागीय परिवहन विभाग में वाहनों की फिटनेस कराने आने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। गोंडा में एटीएस (ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन) खोला जाएगा। अब उन्हें फिटनेस कराने के लिए प्राविधिक निरीक्षक संभागीय का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वाहनों की फिटनेस आधुनिक मशीनों से की जाएगी। इसके लिए वाहन चालकों को सिर्फ 20 मिनट का समय ही देना पड़ेगा। संभागीय परिवहन विभाग में अभी तक वाहनों का फिटनेस प्राविधिक निरीक्षक फिजिकली फिटनेस करते थे। मगर अब संभागीय परिवहन विभाग वाहनों की फिटनेस के लिए नई व्यवस्था लागू करने जा रहा है। जिले में फ्रेंचाईजी के माध्यम से वाहनों की फिटनेस के लिए एटीएस (ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन) खोला जाएगा। जहां वाहनाें की फिटनेस सिर्फ 20 मिनट में हो सकेगी। इससे वाहन चालकों को सहूलियत मिलेगी।
एक एकड़ भूमि में बनेगा स्टेशन
ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन एक एकड़ भूमि में बनाया जाएगा। एटीएस के चारों ओर बाउंड्रीवाल बनेगी। 8,700 स्क्वायर फिट भूमि में पक्का निर्माण कराया जाएगा। जहां आधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी। मशीनों को लगाने के लिए फिटनेस टेस्टिंग ट्रैक का निर्माण भी कराया जाएगा। इसके अलावा 17,400 स्क्वायर फिट भूमि में टिनशेड बनाए जाएंगे। जिसमें वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था होगी।
आज से पोर्टल पर आवेदन
ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन की फ्रेंचाईजी लेने के लिए शुक्रवार से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। एटीएस की चाहत रखने वाले लोगों को नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम पोर्टल पर आवेदन करना होगा। आवेदन 16 नवंबर की दोपहर एक बजे तक हो सकेगा।
विज्ञापन
मिलेगी सहूलियत
वाहनो की फिटनेस अब आधुनिक मशीनों से की जाएगी। इसके लिए फ्रेंचाईजी के माध्यम से एटीएस खोला जाएगा। जिसमें वाहनों की फिटनेस कराने वाले वाहन चालकों को सहूलियत मिलेगी। ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन के लिए नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम पोर्टल पर आज से आवेदन किया जा सकता है।
-- बविता वर्मा, एआरटीओ प्रशासन