फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Now the inspector and the soldier will give their location from the app

अब दरोगा व सिपाही एप से देंगे ड्यूटी पर मौजूदगी की लोकेशन

Wed, 24 Feb 2021 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Now the inspector and the soldier will give their location from the app
गोंडा। अब अधिकारियों के मातहत दरोगा व सिपाही गलत रिपोर्टिंग नहीं कर पाएंगे। गलत रिपोर्टिंग पर दरोगा व सिपाहियों फंसना तय है। इसके लिए पुलिस विभाग ने नया फार्मूला लागू किया है।
विज्ञापन

अब बैंक ड्यूटी समेत रात गश्त करने वाले दरोगा व सिपाहियों को ड्यूटी पर मौजूदगी की लोकेशन एप के जरिए अधिकारियों को देनी होगी। इसके अलावा अधिकारी पुलिसकर्मियों की लाइव लोकेशन भी चेक करेंगे। जिससे यह पता चल सकेगा कि वे ड्यूटी पर मौजूद हैं या नहीं।
विज्ञापन

अभी तक पुलिसकर्मी अधिकारियों से गलत रिर्पोटिंग भी करते थे। मगर अब ऐसा नहीं कर पाएंगे। गलत रिपोर्टिंग करने वाले पुलिसकर्मी जांच के दायरे में आएंगे। जिससे उनके खिलाफ कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर थानाध्यक्ष थाना स्तर पर अपनी टीम का लोकेशन चेक करने के लिए एक ग्रुप बनाएंगे। जिस पर बैंक ड्यूटी समेत रात गश्त करने वाले दरोगाओं व सिपाहियों की लोकेशन की जानकारी एप के जरिए लेंगे।
ड्यूटी पर निकले पुलिसकर्मी अपने मोबाइल फोन पर एप अपलोड करके उसके जरिए अपनी लोकेशन थानाध्यक्ष को देंगे। इसके साथ ही सभी लाइव लोकेशन भी देंगे। जिससे थानाध्यक्ष को पता चल सकेगा कि ड्यूटी पर निकले दरोगा व सिपाही वहां मौजूद हैं या नहीं।
थानों व पुलिस अधिकारियों के पास आने वाली शिकायतों की जांच करने मौके पर जाने वाले दरोगा व सिपाही जांच करने मौके पर कब पहुंचे। वहां से कब लौटे। इसकी लोकेशन उन्हे एप के जरिए अधिकारियों को देनी होगी।

अभी तक शिकायती प्रार्थना पत्र मिलने के बाद हफ्तों पुलिसकर्मी जांच करने मौके पर नहीं जाते थे। अधिकारियों के पूछने पर बड़ी आसानी से बता देते थे कि मौके पर गया था पर शिकायतकर्ता और आरोपी देनों नहीं मिले। इसलिए वापस लौटना पड़ा। मगर अब उन्हें एप के जरिए इसकी जानकारी अधिकारियों को जानकारी देनी होनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed