{"_id":"68ee8e3eca16d6b5d107cfab","slug":"now-the-houses-outside-the-village-will-also-be-illuminated-gonda-news-c-100-1-gon1003-145543-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गांव के बाहर के घर भी अब होंगे रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गांव के बाहर के घर भी अब होंगे रोशन
Tue, 14 Oct 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
लहदोवा गांव के बाहर बने मकान में बांस-बल्ली के सहारे दौड़ाई गई बिजली। - संवाद
गोंडा। जिले के गांव या मजरे के बाहर बने घर भी विद्युतीकरण कर रोशन किए जाएंगे। सौभाग्य योजना फेज तीन के तहत ऐसे घरों की पहचान का काम शुरू किया गया है। पावर कॉर्पोरेशन ने जनप्रतिनिधियों से भी प्रस्ताव मांगा है। सर्वे पूरा होने के बाद विद्युतीकरण के लिए योजना तैयार की जाएगी।
अधिकारियों ने बताया कि अभी तक पांच या इससे अधिक मकान होने पर ही एस्टीमेट तैयार कर विद्युतीकरण की व्यवस्था की जाती थी। मगर अब सौभाग्य योजना फेज तीन के तहत अगर पांच से कम घर भी गांव या मजरे से बाहर बने हैं और उन्हें बिजली की आवश्यकता है तो उसे भी पूरा किया जाएगा। उनका भी विद्युत कनेक्शन नियमित किया जाएगा। एक भी घर को विद्युतीकरण की आवश्यकता है तो उसे भी पूरा किया जाएगा।
देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि जिले के जनप्रतिनिधियों से भी प्रस्ताव मांगा गया है। सभी विद्युत लाइनों से बांस-बल्ली हटाए जाएंगे। ताकि इन घरों को भी सुचारू रूप से निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति की जा सके। इसके लिए जेई व एसडीओ से सर्वे के आधार पर रिपोर्ट तलब की गई है। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से विद्युतीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को मिलेगी सहूलियत
अधिकारियों का कहना है कि बांस-बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति होने से हादसे का खतरा बना रहता है। आंधी व बारिश के दौरान विद्युत आपूर्ति में व्यवधान भी होता है। ऐसे में लोगों की आवश्यकता को समझते हुए नियमित कनेक्शन दिया जाएगा। ताकि सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति की जा सके। जेई स्तर से प्रारंभिक सर्वे के बाद फर्म नामित की जाएगी।