फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Now fight on CHC for vaccination

अब टीकाकरण के लिए सीएचसी पर मारामारी

Sat, 24 Jul 2021 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 09:24 PM IST
विज्ञापन
Now fight on CHC for vaccination
गोंडा के बेलसर सीएचसी पर टीकाकरण के लिए भीड़ में बैठे लोग। - फोटो : GONDA
गोंडा। कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाने के लिए अब सीएचसी पर भीड़ उमड़ रही है। पहले टीका लगवाने के लिए मारामारी मची है। स्थिति यह है कि अब टीके में आगे की लाइन के लिए एक- दूसरे से धक्का मुक्की हो रही है और पुलिस को लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यहां कोविड प्रोटोकाल का पालन करा पाने में भी स्वास्थ्य विभाग हाथ खड़े कर दे रहा है। अचानक टीके के लिए होड़ मचने से स्वास्थ्य कर्मी भी हैरान हैं, अभी तक उन्हें इंतजार करना पड़ रहा था। अब तो एक साथ हजारों लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

सीएचसी बेलसर में शनिवार की सुबह सात बजे हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई। दस बजे सीएचसी स्टाफ के आने के बाद महिला व पुरुष की अलग अलग टीकाकरण को लेकर भगदड़ मच गई। सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी से भीड़ नियंत्रण से बाहर होने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने भी लाइन लगवाने में पुलिस कर्मियों के सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं महिला पुलिस कर्मी के न होने से काफी देर तक अफरा तफरी मची रही। शनिवार को सुबह से हजारों की संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। पुरुषों को मीटिंग हाल में टीकाकरण के लिए व्यवस्था की गई। जैसे ही यह सूचना दी गई अचानक भगदड़ मच गई। व्यवस्था बदले जाने से भगदड़ में तमाम लोग जो सुबह से लाइन लगाए आगे थे, वे सबसे पीछे हो गए।
लाइन में आगे पीछे को लेकर बवाल होने लगा। सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी की संख्या कम होने से विवाद बढ़ने लगा। विवाद सुलझाने में बेलसर प्रधान प्रतिनिधि रज्जन बाबा ने भी पुलिस कर्मियों के साथ लग गए, काफी देर बाद मामला शांत हुआ।
बेलसर सीएचसी के वैक्सीन कक्ष में जाने वाले गेट में ताला लगा रहा। गेट खुलते ही महिलाओं की भीड़ बेकाबू हो गई। महिलाओं की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी असहाय नजर आए। महिलाओं के शांत न होने पर सूचना चौकी प्रभारी रगड़गंज जयहरि मिश्र को सूचना दे कर महिला सुरक्षा कर्मी को सीएचसी पर भेजने की मांग की गई।
11 बजे दो महिला आरक्षी आने पर शांति पूर्ण ढंग से टीका करण शुरू हुआ। शुक्रवार को भी महिला सुरक्षा कर्मी के न होने से महिलाओं में खूब चला था मूका थप्पड़। सीएचसी पर शुक्रवार को भी भारी भीड़ थी।

उस दिन भी सुरक्षा में कोई महिला सुरक्षा कर्मी नहीं था। जिससे महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई, देखते देखते आपस में मारपीट भी हो गई। प्रभारी सीएचसी अधीक्षक सौरभ तिवारी ने बताया कि यहां पर वैक्सीन को लेकर भारी संख्या में भीड़ होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed