फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   now doctor will not disappear to the CHC-PHC

अब सीएचसी-पीएचसी से गायब नहीं रह पाएंगे डॉक्टर

Tue, 01 Dec 2015 11:09 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Dec 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
अब सरकारी अस्पतालों में तैनात डॉक्टरों की ड्यूटी कहीं अन्यत्र लगाने से पहले सीएमओ को संबंधित सीएचसी-पीएचसी में किसी अन्य डॉक्टर की ड्यूटी लगानी होगी। ताकि उस सीएचसी-पीएचसी पर मरीजों को किसी तरह की कोई असुविधा न हो। ऐसा होने से न सिर्फ मरीजों को सहूलियत मिलेगी, बल्कि सीएचसी-पीएचसी के उन डॉक्टरों पर भी नकेल कसेगी, जो आए दिन खुद की ड्यूटी कोर्ट इवीडेंस (न्यायालय साक्ष्य) और पोस्टमार्टम में लगी बताकर गायब हो जाते हैं।
विज्ञापन



प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अरविंद कुमार ने सीएमओ को गाइड लाइन के तहत इस नई व्यवस्था का अनुपालन अविलंब सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। ताकि अभी जिन अस्पतालों में मरीजों को इस दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उससे उन्हें निजात दिलाई जा सके।
विज्ञापन


जिले में ब्लॉक वार स्थित 16 सीएचसी व 50 पीएचसी में मौजूदा समय सवा सौ से अधिक डॉक्टर तैनात हैं। इसके बावजूद मरीजों को अपने गांव के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र को छोड़ इलाज के लिए जिला अस्पताल जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें उनका पैसा और समय बर्बाद होता है। जिसके पीछे ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत डॉक्टरों की गैरहाजिरी एक बड़ा कारण होती है।

जब भी कोई व्यक्ति इन स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज कराने जाता है तो वहां का स्टाफ ये कहकर चलता कर देता है कि आज डॉक्टर साहब कोर्ट इवीडेंस में गए हैं तो कल पोस्टमार्टम में जाएंगे। जबकि होता इससे कहीं उलट है।

इसी के मद्देनजर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अरविंद कुमार ने सीएमओ को एक गाइड लाइन के तहत सीएचसी-पीएचसी में तैनात डॉक्टरों की ड्यूटी केवल विशेष परिस्थितियों में ही लगाने का आदेश दिया है।

साथ ही उन्हें कोर्ट इवीडेंस व पोस्टमार्टम में ड्यूटी लगी होने पर संबंधित सीएचसी-पीएचसी में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत किसी दूसरे डॉक्टर की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिए हैं।


ताकि जिस दिन सीएचसी-पीएचसी के किसी डॉक्टर की ड्यूटी कोर्ट इवीडेंस व पोस्टमार्टम में लगे, उस दिन दूसरा डॉक्टर संबंधित स्वास्थ्य केंद्र में बैठकर मरीजों का इलाज करे। जिससे उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो।

 ऐसा होने से न सिर्फ मरीजों को सहूलियत होगी, बल्कि सीएचसी-पीएचसी में तैनात डॉक्टर की गैरहाजिरी का पता भी स्वास्थ्य महकमे को चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed