{"_id":"6191415deb0035345f30b793","slug":"notice-to-three-including-pcf-district-manager-gonda-news-lko6044259137","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद में लापरवाही पर पीसीएफ जिला प्रबंधक समेत तीन को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद में लापरवाही पर पीसीएफ जिला प्रबंधक समेत तीन को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
गोंडा। सरकारी केंद्रों पर धान खरीद शुुुरू होने के दो सप्ताह बाद भी खरीद रफ्तार नहीं पकड़ रही है। कई केंद्रों पर अभी तक बोहनी नहीं हुई। सुस्त खरीद की गति में क्रय केंद्र प्रभारियों की लापरवाही सामने आ रही है। डिप्टी आरएमओ ने पीसीएफ के जिला प्रबंधक समेत तीन प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस दिया।
शनिवार को जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही व डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा मिश्रा ने करनैलगंज मंडी का निरीक्षण किया। जहां वितरण केंद्र पर प्रभारी ने टोकन रजिस्टर में सभी पंजीकृत किसानों का नाम नहीं अंकित किया था।
इस पर प्रभारी को कारण बताओ नोटिस दी गई। डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा मिश्रा ने बताया कि बेलसर तथा परसपुर में क्रय केंद्रों पर निरीक्षण किया गया। पीसीएफ के क्रय केंद्र विजय नगर में ताला लटका रहा।
विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीणों से पता चला कि सिर्फ एक दिन ही केंद्र खुला था। इस पर पीसीएफ के जिला प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं यूपीएसएस के केंद्र मंगलौता पर खरीद संबंधी उपकरण नहीं मिला।
जिस पर नोटिस जारी किया गया। पीसीयू के क्रय केंद्र बहुवन मदार माझा का भी निरीक्षण किया गया। डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा मिश्रा ने बताया कि धान खरीद में लापरवाही बरतने वाले केंद्र प्रभारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।