{"_id":"681a4d64912f0ea604017f3e","slug":"notice-to-ot-incharge-and-seven-department-heads-how-did-outsiders-reach-there-gonda-news-c-100-1-gon1001-137184-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ओटी इंचार्ज व सात विभागाध्यक्षों को नोटिस, कैसे पहुंचे बाहरी...?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ओटी इंचार्ज व सात विभागाध्यक्षों को नोटिस, कैसे पहुंचे बाहरी...?
Tue, 06 May 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 06 May 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। मेडिकल कॉलेज के ऑपरेशन थियेटर में जूते पहनकर बाहरी लोगों के प्रवेश को लेकर प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है। मंगलवार को ओटी इंचार्ज व सात विभागाध्यक्षों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है कि आखिर ओटी के अंदर व ओपीडी में बाहरी लोग कैसे बैठे मिले। फोटो से पहचान करने का निर्देश दिया गया है।
विगत चार मई को अमर उजाला के माई सिटी में ''''आईकार्ड न ड्रेस कोड, ओटी में लूडो खेल रहे बाहरी'''' शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद मेडिकल कॉलेज में सोमवार को नौ बाहरी लोगों को पकड़कर चेतावनी दी गई थी। मंगलवार को ओटी इंचार्ज व सात विभागाध्यक्षों को नोटिस देकर जवाब तलब किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल तिवारी व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एम डब्ल्यू खान ने संयुक्त रूप से ओटी प्रभारी, मेडिसिन, सर्जरी, स्त्रीरोग, ईएनटी, आर्थो, चर्म रोग व बालरोग विभाग के विभागाध्यक्षों को स्पष्टीकरण जारी कर जवाब तलब किया है। उन्होंने कहा कि अमर उजाला में प्रकाशित फोटो से बाहरी लोगों की पहचान की जाए। सभी विभागाध्यक्ष ड्यूटी डॉक्टर से पूछें ओपीडी में बैठने वाला व्यक्ति कौन था और कैसे पहुंचा। वहीं, ओटी इंचार्ज से पूछा गया कि इतने संवेदनशील स्थान पर कोई बाहरी व्यक्ति जूते पहनकर कैसे पहुंच गया।
बिना ड्रेस कोड व नेमप्लेट के बैठने पर होगी कार्रवाई
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एम डब्ल्यू खान ने बताया कि नोटिस में निर्देश दिया गया कि अस्पताल के सभी डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी ड्रेसकोड व नेमप्लेट के साथ ही अस्पताल में आएंगे। जिससे बाहरी लोगों की पहचान किया जा सके। जिस वार्ड या ओपीडी में कोई बाहरी व्यक्ति बिना कारण बैठा पाया गया। उस डॉक्टर व स्टॉफ के खिलाफ विभागीय व विधिक कार्रवाई की जाएगी।