फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Notice to 20 Amins for low recovery

Gonda News: कम वसूली पर 20 अमीनों को नोटिस

Mon, 16 Feb 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 16 Feb 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Notice to 20 Amins for low recovery
तरबगंज तहसील का निरीक्षण करतीं जिला​धिकारी। स्रोत: सूचना
तरबगंज। डीएम प्रियंका निरंजन ने सोमवार को तहसील तरबगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान राजस्व वसूली की रफ्तार अपेक्षा से कम मिलने पर उन्होंने 20 अमीनों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी कोर्ट, भूलेख विभाग और कलेक्शन शाखा समेत विभिन्न अनुभागों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। डीएम को जानकारी मिली कि कुछ अमीनों द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम की गई है। इस पर उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि संबंधित अमीनों को कारण बताओ नोटिस जारी कर वसूली में तेजी लाई जाए। डीएम ने तहसीलदार तरबगंज को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों का नियमानुसार त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर एसडीएम विश्वामित्र, तहसीलदार आशुतोष पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed