{"_id":"9ba992122cb6390caa5af3d69cbf4d42","slug":"notice-of-dismissal-of-four-trainee-teachers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार प्रशिक्षु शिक्षकों को बर्खास्तगी का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार प्रशिक्षु शिक्षकों को बर्खास्तगी का नोटिस
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसए डॉ. फतेह बहादुर सिंह ने चार प्रशिक्षु शिक्षकों को बर्खास्त करने का नोटिस जारी किया है। उक्त प्रशिक्षु शिक्षकों की ओर से उचित जवाब न मिलने पर उन्हें बर्खास्त कर दिया जाएगा। यह कार्रवाई गत दिनों धारा 144 का उल्लंघन करते हुए निर्वाचन आयोग के नियमों की अनदेखी करने तथा विद्यालय से अनुपस्थित रहकर प्रदर्शन करने के चलते की गई है।
बीएसए के मुताबिक 14 अक्टूबर को सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने प्रशिक्षु शिक्षकों को मौलिक नियुक्ति प्रदान करने का आदेश जारी किया है।
आदेश प्राप्त करते ही डायट से परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले प्रशिक्षु शिक्षकों की सूची मांगी गई। सभी बीईओ से रिक्त पदों का विवरण मांगा गया जिससे परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति प्रदान की जा सके। इसके बावजूद 15 अक्टूबर को प्रशिक्षु शिक्षकों ने धारा 144 और निर्वाचन आयोग के नियमों का उल्लंघन किया।
विद्यालय से अनुपस्थित रहकर प्रदर्शन किया। अनुशासनहीनता व नियमों की अनदेखी कर प्रदर्शन करने वालों में करनैलगंज ब्लॉक क्षेत्र की वैष्णवी नंदन शुक्ला, परसपुर के उमाशंकर यादव, बेलसर के दिलीप वर्मा व अमृत लाल वर्मा को बर्खास्त करने की नोटिस दी गई है।
विज्ञापन
इन लोगों से एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है। उक्त अवधि में उचित जवाब नहीं आया तो चारों प्रशिक्षु शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया जाएगा।