{"_id":"595e79af4f1c1bb56e8b477c","slug":"notice-issued-four-districts-cmos","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार जिलों के सीएमओ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार जिलों के सीएमओ को नोटिस
amar ujala
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलों से भेजी जाने वाली डॉक्टरों की उपस्थित रिपोर्ट में मनमानी पर गुरुवार को महानिदेशक स्वास्थ्य सेवा ने अपर निदेशक को फटकार लगाई। महानिदेशक ने जिलों से डॉक्टरों की उपस्थित रिपोर्ट न भेजने पर चारों जिलों के सीएमओ व सीएमएस को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगने को कहा है।
सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित किए जाने के लिए काफी पहले ही बायोमीट्रिक हाजिरी के निर्देश दिए जा चुके हैं। जबकि जिले में तत्कालीन डीएम आशुतोष निरंजन ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में एक साल पहले ही इसके लिए टेंडर कराकर सभी अस्पतालों में मशीन स्थापना के निर्देश सीएमओ के दिए थे।
बावजूद इसके आज तक सीएमओ कार्यालय और सीएचसी-पीएचसी से लेकर जिला अस्पताल, कहीं भी बायोमीट्रिक मशीन की स्थापना नहीं हो पाई है। सूबे में भाजपा सरकार बनने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने सभी जिलों के सीएमओ व मंडल स्तर पर अपर निदेशक को निर्देशित किया था कि वह रोज के रोज, कौन डॉक्टर ड्यूटी पर आए और कितनों ने काम किया।
विज्ञापन
कितने गैरहाजिर रहे, इसकी पूरी रिपोर्ट समय से मुख्यालय भेजे जाने के निर्देश दिए थे। लेकिन इसके बाद भी गोंडा सहित मंडल के चारों जिलों से न तो सीएमओ अपने यहां कार्यरत डॉक्टरों की अटेंडेंस रिपोर्ट भेज रहे हैं, न ही सीएमएस।
मंगलवार और बुधवार को ऐसी ही अटेंडेंस रिपोर्ट डीजी को नहीं भेजी गई थी। जिसपर गुरुवार को डीजी ने अपर निदेशक की जमकर क्लास ली और उनसे हर हाल में इसकी रिपोर्ट दोपहर 2 बजे तक तलब की है। अपर निदेशक डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि सभी चारों सीएमओ को नोटिस भेजा गया है।