{"_id":"427e2c3a08ee9cede6e024bc1e543da7","slug":"not-milk-distributing-in-schools-act-will-on-teachers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में दूध न बांटने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में दूध न बांटने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूलों में दूध न बांटने वाले शिक्षकों पर तत्काल गाज गिरेगी। स्कूलों में मेन्यू सूची भेजकर सभी शिक्षकों को एमडीएम संचालन का निर्देश दिया गया है। बजट का बहाना बनाने वाले शिक्षकों को बख्शा नहीं जाएगा।
हर बुधवार को जिला स्तरीय अफसरों की टीमें गठित करके दूध वितरण का औचक निरीक्षण करने का निर्देश जारी कर दिया गया है। बीएसए व खंड शिक्षाधिकारियों को स्कूलों में शैक्षिक माहौल सुधारने का कड़ा निर्देश जारी किया गया है।
डीएम प्रीति शुक्ला ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में बीएसए जय सिंह को बुलाकर प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में एमडीएम संचालन व शैक्षणिक माहौल के बारे में विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
बीएसए ने डीएम को बताया कि सभी स्कूलों में एमडीएम का मेन्यू चार्ट भिजवा दिया गया है। सोमवार से लेकर शनिवार तक प्रति छात्र एमडीएम के रूप में खर्च होने वाले बजट का औसत प्राथमिक स्कूल में तीन रुपये 76 पैसे और जूनियर हाई स्कूल में पांच रुपये 61 पैसे निर्धारित किया गया है।
सभी शिक्षकों को हर बुधवार को हर छात्र को प्राथमिक स्कूल में 150 मिलीलीटर और जूनियर हाई स्कूल में 200 मिलीलीटर गरम दूध पिलाने का निर्देश दिया गया है।
दूध पैकेट से भी खरीदने का निर्देश दिया है। इसके अतिरिक्त स्कूलों में सोमवार को रोटी-दाल व सब्जी, मंगलवार को चावल-दाल, बुधवार को दूध के साथ तहरी, गुरुवार को रोटी-दाल, शुक्रवार को तहरी और शनिवार को चावल व सोयाबीन युक्त सब्जी ऊर्जा व कैलोरी वाले भोजन की व्यवस्था निर्धारित बजट के अनुरूप एमडीएम के तहत कराने का निर्देश दिया गया है।
डीएम ने बीएसए को निर्देश दिया कि प्राथमिक व जूनियर हाई स्कूल में शैक्षिक माहौल सुधारने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं। स्कूल से नदारद रहने वाले शिक्षकों का वेतन रोकने के साथ-साथ निलंबन व बर्खास्तगी की भी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए।
वार्षिक परीक्षा कराने के लिए सभी शिक्षकों को स्पष्ट दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए जाएं। शैक्षिक गुणवत्ता का मूल्यांकन वार्षिक परीक्षाफल के आधार पर निर्धारित किया जाएगा।
मूल्यांकन रिपोर्ट खराब होने वाले स्कूलों के शिक्षकों की बढ़ोतरी आदि रोककर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
प्राथमिक व जूनियर हाई स्कूल के सभी शिक्षकों को बीएसए दफ्तर पर अनावश्यक चक्कर न काटने का निर्देश दिया गया है। बीएसए दफ्तर में हेल्प लाइन नंबर चालू कर दिया गया है।
इस पर ही शिकायतें व सुझाव दर्ज करा सकते हैं। सुबह 10 से शाम चार बजे तक हेल्प लाइन नंबरों पर शिकायतें व सुझाव दर्ज किए जाएंगे।
जिला समन्वयक अर्जुन कुमार सोनकर के मोबाइल नंबर 9936792620 पर अभिभावक व अन्य अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।
इसी प्रकार राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के मोबाइल नंबर 9917714102 पर शिक्षक अपनी समस्याएं जैसे वेतन व एरियर आदि के बारे में दर्ज कराएंगे।
सभी शिकायतों को रजिस्टर बनाकर निर्धारित समय के अंदर निस्तारित कराया जाएगा।
-जय सिंह, बीएसए बलरामपुर