फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Not a single complainant turned up for the Thana Samadhan Diwas

Gonda News: थाना समाधान दिवस में नहीं पहुंचा एक भी फरियादी

Sat, 26 Sep 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 26 Sep 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Not a single complainant turned up for the Thana Samadhan Diwas
मोतीगंज। बारिश और तेज हवा ने शनिवार को थाना समाधान दिवस का रंग फीका कर दिया। मोतीगंज थाने में दिनभर एक भी फरियादी नहीं पहुंचा। लगातार बारिश के चलते लोगों ने घर से निकलना मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष तेजनरायन गुप्ता ने बताया कि खराब मौसम के कारण राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी थाने नहीं पहुंच सके। बारिश के कारण फरियादियों की संख्या शून्य रही। इससे समाधान दिवस में शिकायतों की सुनवाई नहीं हो सकी। नगर और देहात कोतवाली में भी बारिश का असर दिखाई दिया। यहां भी सामान्य दिनों की अपेक्षा फरियादियों की संख्या काफी कम रही। तेज बारिश के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित रहा, जिसका सीधा असर थाना समाधान दिवस पर भी पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article