फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   nomination start for mla, one candidate file form

विधायकी के लिए नामांकन शुरू, एक ने भरा परचा

Thu, 02 Feb 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Thu, 02 Feb 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
nomination start for mla, one candidate file form
विधान सभा चुनाव को लेकर गुरूवार से शुरू हुए नामांकन के पहले दिन जिले के गौरा विधान सभा सीट पर भाजपा से प्रभात वर्मा ने पर्चा दाखिल किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट के आसपास जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था रही। जगह जगह बैरीकेडिंग कर भीड़ को कंपाउंड के बाहर ही रखा गया।       
विज्ञापन


जिले में विधान सभा का चुनाव पांचवे चरण में हो रहा है। यहां दो फरवरी से नौ फरवरी तक नामांकन के लिए लोगों को वक्त दिया गया है। जिले के सात विधान सभा सीटों के लिए नामांकन के लिए बने कोर्ट पर रिटर्निग आफिसर उम्मीदवारों के आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


पहले दिन गौरा विधान सभा सीट के लिए भाजपा से प्रभात वर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। पार्टी जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्रा समेत करीब दो दर्जन से अधिक समर्थकों के साथ पहुंच कर नामांकन किया। कई समर्थक उनके पहले से ही नामांकन स्थल पर उनकी हौसला अफजाई के लिए पहुंच चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सभी विधान सभा क्षेत्र के लिए बने नामांकन स्थल के आरओ से नामांकन करीब पांच से छह लोगों ने नामांकन के लिए पर्चा लिया। लोगों को नामांकन भरने का पर्चा नि:शुल्क दिये जाने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed