फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Nomination for election of members on 130 committees today

Gonda News: 130 समितियों पर सदस्यों के चुनाव को नामांकन आज

Mon, 13 Mar 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 13 Mar 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Nomination for election of members on 130 committees today
गोंडा। जिले की 130 साधन सहकारी समितियों पर मंगलवार को प्रबंध कमेटी सदस्य निर्वाचन के लिए नामांकन होगा। इससे पहले सोमवार को पूूरे दिन समितियों पर दावों के आधार पर आपत्तियों के निस्तारण का सिलसिला चलता रहा। एक ही दिन में आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम सूची प्रकाशित करने का समय निर्धारित था। मगर कई समितियों पर आपत्ति लेने वाले सचिव ही नदारद रहे। संभावित उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ सचिव व निर्वाचन अधिकारी को फोन लगाते रहे। देर शाम को अंतिम मतदाता सूची समितियों पर चस्पा की गई।
विज्ञापन

जिले की 161 साधन सहकारी समितियों में से 130 पर सदस्य, उपसभापति व सभापति के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार को सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल होगा। 15 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 16 को चुनाव चिह्न का आवंटन जबकि 18 को जरूरत पड़ने पर चुनाव होगा। उसके बाद निर्वाचित सदस्य सभापति व उपसभापति का चुनाव करेंगे। इसके लिए 19 मार्च को सुबह साढ़े आठ बजे से नौ बजे तक अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। नौ बजे से साढ़े नौ बजे तक अंतिम सूची जारी होगी। साढ़े नौ बजे से दस बजे तक आपत्तियों का निस्तारण होगा। इसी क्रम में तीन बजे से चार बजे तक मतदान होगा। उसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


सहायक निबंधक (सहकारिता) अशोक कुमार मौर्य का कहना है कि प्रबंध कमेटी के सदस्य निर्वाचन के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर समितियों पर चस्पा कराया गया है। 14 मार्च को नामित निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में नामांकन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed