फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   No specialist doctors were found at the fair, even water was not available

Gonda News: मेले में नहीं मिले विशेषज्ञ चिकित्सक, पानी भी नहीं हुआ नसीब

Sun, 08 Mar 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 08 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
No specialist doctors were found at the fair, even water was not available
पीएचसी जानकी नगर व पीएचसी नहवा परसौरा में मरीजों की जांच करते चिकित्सक। - संवाद
हलधरमऊ। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को आयोजित जनआरोग्य मेला अव्यवस्थाओं के बीच संपन्न हुआ। मेले में विशेषज्ञ चिकित्सकों की अनुपस्थिति के कारण कई मरीजों को समुचित उपचार नहीं मिल सका। पीएचसी नहवापरसौरा में इलाज कराने पहुंचे मरीज त्रियुगी नारायण, रामप्यारी और वशिष्ठ कुमार ने बताया कि अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की व्यवस्था नहीं है, जिससे गंभीर मरीजों को सही उपचार नहीं मिल पा रहा है। मरीजों ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल में पानी तक की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


पीएचसी नहवा परसौरा में सुबह 11:05 बजे तक केवल 11 मरीजों का ही उपचार किया गया। आयुष चिकित्सक डॉ. उदेश कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण जुकाम, बुखार और त्वचा रोग से पीड़ित मरीज अधिक संख्या में आ रहे हैं। फार्मासिस्ट मनोज श्रीवास्तव ने मरीजों को दवा वितरण किया। उन्होंने बताया कि मेले में मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह भी दी गई। एलटी संतराम पांडेय ने बताया कि पांच मरीजों की रक्त जांच की गई, जिसमें दो मरीजों की शुगर व मलेरिया की जांच हुई, जबकि चार मरीजों की शुगर जांच की गई।
विज्ञापन


उधर पीएचसी बरांव में आयुष चिकित्सक डॉ. अरकान खान ने बताया कि दोपहर 12:20 बजे तक 19 मरीजों का उपचार कर उन्हें दवा दी गई। जबकि, फार्मासिस्ट अनुपस्थित रहे। एलटी नागेंद्र कुमार ने बताया कि छह मरीजों की रक्त जांच की गई, जिनमें दो की शुगर और चार मरीजों की मलेरिया जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 मरीजों की जांच कर बांटीं दवाएं
जयप्रभाग्राम। इटियाथोक ब्लॉक स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीनगर में रविवार को जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। शिविर में कुल 22 मरीजों की जांच की गई। इनमें सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी, दस्त और आंखों के संक्रमण से पीड़ित मरीज अधिक रहे। चिकित्सक ने मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक दवाएं निःशुल्क वितरित कीं और बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी। डॉ. जवाहर लाल रस्तोगी ने बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण वायरल बुखार और सर्दी-जुकाम के मामले बढ़ रहे हैं।

व्यवस्था में कराएंगे सुधार
- सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल का कहना है कि सभी चिकित्सकों को पीएचसी में रहकर मरीजों का इलाज करने के निर्देश दिए गए हैं। पेयजल सहित अन्य व्यवस्था मुकम्मल कराई जाएगी।

पीएचसी जानकी नगर व पीएचसी नहवा परसौरा में मरीजों की जांच करते चिकित्सक। - संवाद

पीएचसी जानकी नगर व पीएचसी नहवा परसौरा में मरीजों की जांच करते चिकित्सक। - संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed