फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   No mela was organised at the dargah

Gonda News: दरगाह पर नहीं लगा मेला, जियारत की मिली इजाजत

Sun, 18 May 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 18 May 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
No mela was organised at the dargah
वजीरगंज के रौजा ​स्थित हठीले शाह दरगाह पर तैनात पुलिस। - संवाद
डुमरियाडीह (गोंडा)। वजीरगंज के बालेश्वरगंज स्थित रौजा में हठीले शाह की दरगाह पर इस बार परंपरागत मेला तो नहीं लगा, लेकिन असमंजस की स्थिति के बीच जायरीनों को जियारत करने का मौका जरूर मिल गया। प्रशासन की सख्ती के बावजूद पुलिस की नरमी के चलते रविवार को हजारों जायरीन दरगाह पहुंचे।
विज्ञापन

रौजा मेला हर साल ज्येष्ठ माह के पहले रविवार को आयोजित होता था, इसमें लाखों जायरीन शामिल होते थे। इस बार प्रशासन ने मेले की अनुमति नहीं दी, जिससे झूले, सर्कस और बाहर से आने वाले दुकानदारों की भागीदारी नहीं हो सकी। हालांकि, जियारत पर कोई औपचारिक रोक नहीं लगाई गई थी, जिससे रविवार को बड़ी संख्या में जायरीन दरगाह पर पहुंचे और मन्नत मांगी।
विज्ञापन

दरगाह के खादिम सिराज अहमद और मोहम्मद हारुन ने बताया कि बहराइच मेले पर न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने नरमी बरती, जिससे जियारत संभव हो सकी। उनका कहना है कि यह बाबा की करामात है। प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्र ने स्पष्ट किया कि मेले को लेकर कोई अनुमति नहीं है और जो भीड़ दिख रही है, वह सामान्य दिनों जैसी ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं खुशी, कहीं गम
मेले के आयोजन की अनुमति नहीं मिलने से जायरीन निराश हैं, लेकिन जियारत की अनुमति मिलने पर उन्होंने संतोष जताया। अब्दुल हनीफ, रुबीना, कल्लू, मोहसिन व साजिया ने बताया कि वे खासतौर से जियारत के लिए आए थे और बाबा की कृपा से उनकी मुराद पूरी हुई। दूसरी ओर दुकान लगाने की अनुमति नहीं मिलने से आसपास के दुकानदार मायूस दिखे, हालांकि ठेले वालों ने भीड़ का फायदा उठाया।

वसूली करने वालों को लगा झटका
हर साल तहबाजारी के नाम पर लाखों की वसूली करने वाले लोगों को इस बार मेला नहीं लगने से बड़ा झटका लगा है। बताया जाता है कि ये लोग मेला कराने के लिए दरगाह प्रशासन को राजनीतिक सहयोग भी दिलाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अनुमति न मिलने से इनके प्रयास विफल हो गए।

बहराइच की सीमा सील, पुलिस मुस्तैद
भंभुआ/करनैलगंज (गोंडा)। सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर लगने वाले मेले पर रोक के चलते बहराइच सीमा को सील कर दिया गया है। करनैलगंज पुलिस ने बहराइच जाने वाले मार्गों पर बैरीकेडिंग कर दी है।

छितौनी, गोड़वा नसीरपुर और अस्पताल मोड़ पर बैरियर लगाकर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। प्रशासन के अनुसार यह कार्रवाई सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई है। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि बहराइच की ओर जाने वाले हर वाहन की जांच की जा रही है और मेला जाने वालों को लौटा दिया जा रहा है। रूट डायवर्जन के कारण राहगीरों को परेशानी हुई। यदि कोई दरगाह मेले में जाने वाला मिलता है तो मेला नहीं लगने की जानकारी देकर उसे लौटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed