फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   No entry of vehicles without pass inside the court premises

न्यायालय परिसर में बिना पास लगे वाहनों का प्रवेश नहीं

Thu, 05 Nov 2020 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
No entry of vehicles without pass inside the court premises
गोंडा में दीवानी कचेहरी के गेट पर वादकारी को वाहन बाहर खड़े करने को निर्देशित करता सुरक्षाकर्मी? - फोटो : GONDA
गोंडा। दीवानी कचेहरी परिसर में अब बिना पास के वाहन लेकर प्रवेश करना मुश्किल होगा। जनपद न्यायाधीश द्वारा न्यायालय में प्रवेश करने के लिए अधिवक्ताओं व उनके वाहनों का पास जारी किया गया है। दीवानी कचहरी परिसर में बिना पास लगे वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके लिए न्यायालय के गेट पर व परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है।
विज्ञापन

सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री प्रदीप पांडेय ने बताया कि जनपद न्यायाधीश से वार्ता कर वाहनों के प्रवेश व पार्किंग की समुचित व्यवस्था कर दी गई है। वकीलों के वाहन नए अधिवक्ता चैंबर के सामने खड़े किए जाएंगे तथा न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों के गाड़ियों को सिविल बार एसोसिएशन भवन के पीछे खड़ी करने की व्यवस्था की गयी है।
विज्ञापन

पास बनवाने के लिए एक सप्ताह का दिया गया समय
कुछ अधिवक्ताओं के वाहनों का प्रवेश पास न जारी हो पाने के कारण उनके प्रवेश में समस्या हो रही थी। बुधवार को न्यायालय में प्रवेश को अधिवक्ताओं व सुरक्षाकर्मियों में झड़प भी हो चुकी है। इसके लेकर सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी व महामंत्री प्रदीप पांडेय ने जिला न्यायाधीश से मुलाकात किया। जिस पर वकीलों के वाहन पास बनवाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। नियत समय तक सभी अधिवक्ताओं को अपना वाहन पास बनवा लेना है। तब तक के लिए अधिवक्ताओं के ड्रेस कोड आदि देखकर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed