फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   no development in adarsh village

आदर्श गांव में नहीं नहीं हुआ विकास

Mon, 21 Sep 2015 11:37 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Sep 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
सांसद आदर्श ग्राम में चयनित लक्ष्मणपुर लालनगर में अभी तक कार्य योजनाएं कागजों में ही सिमटी हैं। एक साल बाद अभी भी सिर्फ बिजली के खंभे गिराए गए हैं। लालनगर घाट पर बने कच्चे पुल का निर्माण भी नहीं शुरू हुआ।
विज्ञापन


इस रास्ते से करीब पांच हजार किसान अपना गन्ना लेकर बैलगाड़ी से कुआना जंगल के बीच से करीब सात किलोमीटर की दूरी तय कर बलरामपुर पहुंचते हैं। फिलहाल गांव वालों ने अपने प्रयासों से इसे चलने लायक बनाया है। यहां बिजली शायद ही कभी आती है।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर की कमी के चलते अक्सर बिजली फेल हो जाती है। चार मजरे अभी भी बिजली से वंचित हैं। कृषि विभाग की तरफ से किसानों को गेहूं व धान का दिया गया बीज ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुआ। पाइका योजना का बुरा हाल है। यहां बना खेल का मैदान बेकार साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल के सामानों का भी अता-पता नहीं है। गांव में लगे तीनों सरकारी नलकूप 10 साल से खराब हैं। सिर्फ एक मजरे को छोड़ कर बाकी 21 मजरों में नाली नहीं हैं। शौचालय निर्माण के लिए प्रथम किस्त दी गई। इसके बाद लोगों को दूसरी किस्त भी नहीं मिली।

अली हुसैन, शिवप्रसाद, राजाराम, कल्लू, बकरीदी ने कहा कि उन्हें शौचालय का लाभ दिया जाए। गांव में बना पूर्व माध्यमिक विद्यालय अव्यवस्था का शिकार है। वर्ष 2008 में बने इस विद्यालय की खिड़की, दरवाजे व फर्श पूरी तरह टूटे हुए हैं। शौचालय बेकार हो चुका है। प्रधानाध्यापक शेषदत्त तिवारी ने बताया कि विभाग को इस स्थिति से अवगत कराया गया है।

सोलर लाइट 36, इंडिया मार्का हैंडपंप 28, आंगनबाड़ी केंद्र पांच, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एक, प्राथमिक विद्यालय एक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय एक, पंचायत भवन एक, नाली 2550 मीटर, इंदिरा आवास पांच, लोहिया आवास 148, शौचालय 766, सीसी रोड 150054 मीटर, पशु अस्पताल एक, विद्युतीकरण, पेंशन 46, डेयरी, पशुपालन, स्वयं सहायता समूह आदि।

सांसद आदर्श गांव में बैठक कर पूरी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। खंभे गिर गए हैं। शीघ्र ही उसमें लग जाएंगे। शौचालय की दूसरी किश्त भी शीघ्र खाते में भेजी जाएगी। बजट के अनुसार कार्य कराया जा रहा है।  -जयंत कुमार दीक्षित, सीडीओ गोंडा


लक्ष्मणपुर लालनगर के विकास की कार्य योजना बन गई है। यह कार्य योजना भारत सरकार को भेजी जा चुकी है। इसके लिए शीघ्र ही बजट आने की उम्मीद है। बजट आने पर गांव का सर्वांगीण विकास कराया जाएगा। -कीर्तिवर्धन सिंह, सांसद गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed