फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   No cash, Desperate farmers returned from the banks

कैश है नहीं, बैंकों से मायूस लौटे किसान

Fri, 18 Nov 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Fri, 18 Nov 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
No cash, Desperate farmers returned from the banks
rupees
बडे़ कैश भुगतान पर रोक से किसानों को दिक्कत हो रही है। उनको इस समय रबी सीजन के फसलों की बोआई आदि में बड़ी रकम की जरूरत है, लेकिन बड़े किसान को केसीसी से 25 हजार रुपये व उससे अधिक का भुगतान न मिलने से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


किसानों को कृषि यंत्र व बड़े कृषि निवेश लेने के लिए पैसे नही हैं। कई बैंकों में किसानों को मायूस लौटना पड़ा। इसका कारण बैंकों में कैश की कमी बतायी जा रही है। एक बैंक अधिकारी ने बताया कि आरबीआई से दो दिन हुए पैसा नही आया है। शुक्रवार व शनिवार को भी नही मिल सकेगा। 
विज्ञापन


कृषि यंत्र व अधिक मात्रा में खाद-बीज की खरीद के लिए शुक्रवार को किसान शिव प्रसाद यादव पंजाब नेशनल बैंक में अपने किसान क्रेडिट कार्ड से 30 हजार रुपये निकालने गये थे लेकिन बैंक अधिकारी ने उन्हें अधिक रकम का भुगतान देने में असमर्थता जताकर लौटा दिया। किसान शिव प्रसाद का कहना है कि रबी सीजन में उनको पैसे की अधिक जरूरत है। लेकिन उनको यह नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान रामसुमेर शुक्रवार को सर्व यूपी ग्रामीण बैंक से 40 हजार रुपये निकालने गये थे लेकिन बैंक कर्मी ने इतनी बड़ी रकम देने से मना कर दिया है। बैंक कर्मियों का तर्क है कि जब तक बैंक में पर्याप्त कैश नहीं हो जाता है, बड़ी रकम का भुगतान संभव नही है।

इस पर केसीसी धारक ने जब बैंक से सरकार के घोषणा के मुताबिक 25 हजार रुपये ही दिये जाने की मांग की तो बैक ने इतने रकम के भुगतान पर भी हाथ खड़े कर दिये। कहा, बड़ी रकम का भुगतान संभव नहीं है। बैंकों में दो दिन से आरबीआई से पैसा नही आया है। इस वजह से कोई बैक सरकार की घोषणा पर अमल नहीं कर पा रहा है। 

 

एलडीएम गाोंडा के एके पाण्डेय ने कहा कि किसानों को उनकी मांग पर केसीसी व बैंक बचत खाते दोनों से आसानी से भुगतान किया जा रहा है लेकिन यह भुगतान किसानों को कैश की उपलब्धता के आधार पर अलग-अलग बैंक अपने-अपने हिसाब से जमा निकासी कर रहे हैं। सरकार की ओर से किसानों व शादी के  लिए भुगतान की जो घोषणा की गई है वह कै श की उपलब्धता पर ही संभव है। जब तक 500 रुपये के नये नोट पर्याप्त छपकर नही आते कुछ दिक्कत तो अभी रहेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed