{"_id":"692c853528f01743e50da16a","slug":"nine-lakh-consumers-will-be-able-to-avail-the-benefits-of-electricity-bill-relief-scheme-gonda-news-c-100-1-gon1003-148027-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नौ लाख उपभोक्ता उठा सकेंगे बिजली बिल राहत योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नौ लाख उपभोक्ता उठा सकेंगे बिजली बिल राहत योजना का लाभ
Sun, 30 Nov 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
बिजली बिल राहत योजना का प्रचार करते कर्मी। स्रोत: विभाग
गोंडा। देवीपाटन जोन में सोमवार से तीन चरणों में बिजली बिल राहत योजना शुरू होगी। कनेक्शन लेने के बाद कभी भी बिल न जमा करने वाले, मार्च 2025 के बाद बिल न जमा करने और बिजली चोरी में फंसे करीब नौ लाख उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
एक दिसंबर से 28 फरवरी 2026 तक तीन चरणों में दो किलोवाट तक के घरेलू और एक किलोवाट तक के वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को योजना का लाभ दिया जाएगा। पहले चरण में ब्याज के साथ ही मूल बिल में 25, 20 और 15 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। अधिकारियों ने बताया कि देवीपाटन जोन के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती में चार लाख ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद अभी तक एक बार भी बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है। पांच लाख उपभोक्ताओं ने मार्च 2025 से बिल का भुगतान नहीं किया है। इसी तरह 18 हजार से अधिक बिजली चोरी के मामले दर्ज हैं। इन सभी मामलों में उपभोक्ताओं को राहत और मुकदमे से छुटकारा मिलेगा।
योजना का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं को दो हजार रुपये जमा करके पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के 30 दिन के भीतर बिजली बिल का भुगतान करना होगा। आसान किस्तों में भी बिजली बिल जमा करने की सुविधा दी जाएगी। 750 रुपये मासिक किस्त और समय से बिल का भुगतान करने पर मूल बिल में 10 और 500 रुपये किस्त पर पांच प्रतिशत छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
समय से भुगतान न करने पर लगेगी पेनाल्टी
अधिकारियों ने बताया कि समय से किस्त व बिजली बिल का भुगतान न करने पर पेनाल्टी लगाई जाएगी। पहली बार समय से भुगतान न करने पर 50 रुपये, दूसरी बार 150 रुपये, तीसरी बार 300 रुपये और चौथी बार समय से भुगतान से चूकने पर योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। उपभोक्ता यूपीपीसीएल की वेबसाइट पर खुद पंजीकरण करा सकते हैं।
पहले चरण में मिलेगी 50 प्रतिशत तक छूट
बिजली चोरी के मामलों में पहले चरण में पंजीकरण कर 30 दिन के अंदर राजस्व निर्धारण की 50 प्रतिशत रकम जमा करनी होगी। शेष 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसी तरह दूसरे चरण में 55 प्रतिशत जमा करने पर 45 प्रतिशत की छूट और तृतीय चरण में 60 प्रतिशत रकम जमा करने पर 40 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
112 स्थानों पर लगेगा शिविर
जोन में 112 स्थानों पर अधिकारी व कर्मचारी शिविर आयोजित करेंगे। उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान किया जाएगा। निगरानी के लिए भी अधिकारी लगाए गए हैं। प्रत्येक उपभोक्ता को नोटिस देकर योजना का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उपभोक्ताओं से अपील है कि खुद पहल कर अपना बकाया बिल जमा करें और योजना का लाभ उठाएं।
-- यदुनाथ यथार्थ, मुख्य अभियंता देवीपाटन जोन