{"_id":"928fc2375cc3e8ba2544b247b882f184","slug":"nine-houses-burnt-by-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से नौ मकान जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से नौ मकान जले
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसीपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर बड़ेरिया गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में नौ परिवार तबाह हो गए। घटना में एक महिला व तीन वर्षीय बच्ची झुलस गए। बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया।
दोपहर 2 बजे गांव के पश्चिम तरफ से अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने स्वामीदायल यादव उर्फ गोली, छोटे यादव, मदन यादव, साधू व गुलाम वारिश सहित नौ लोगों के घरों को आगोश में ले लिया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल टीम ने ग्रीमीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया। विजय कुमार पांडेय की तीन वर्षीय पुत्री बिट्टू आग में फंसकर झुलस गई। हालत गंभीर होने पर बिट्टू को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
आग बुझाते समय साधू की पत्नी सावित्री भी झुलस गई। राजस्व निरीक्षक दुर्गा प्रसाद मिश्र व लेखपाल हौंसीलाल ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आंकलन किया है। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि सभी पीड़ितों को शीघ्र ही सहायता मुहैया कराई जाएगी।