फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   New works in panchayats will be undertaken only after the DM's approval

Gonda News: डीएम की मंजूरी के बाद ही पंचायतों में होंगे नए काम

Thu, 11 Jun 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 11 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
New works in panchayats will be undertaken only after the DM's approval
गोंडा। ग्राम पंचायतों के कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासक के रूप में कार्य कर रहे निवर्तमान ग्राम प्रधान डीएम की अनुमति के बाद ही अपनी पंचायतों में कोई नया विकास कार्य शुरू करा सकेंगे। नए कार्यों के लिए प्रस्ताव जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी के अनुमोदन के लिए भेजना अनिवार्य होगा। इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे ने सभी खंड विकास अधिकारियों एवं सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें साफ किया गया है कि पुराने व निर्माणाधीन कार्यों से जुड़े कार्यों का भुगतान भी अब जांच के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन

शासन और जिलाधिकारी के निर्देश पर 27 मई से निवर्तमान ग्राम प्रधानों को प्रशासक के रूप में केवल सामान्य और नियमित कार्यों के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान उन्हें किसी भी प्रकार का नीतिगत निर्णय लेने का अधिकार नहीं होगा। निर्देशों के अनुसार प्रशासक की नियुक्ति से पहले स्वीकृत, निर्माणाधीन अथवा पूर्ण हो चुके कार्यों का भौतिक एवं तकनीकी सत्यापन कराकर भुगतान कराया जा सकता है। प्रशासक नियुक्त होने के बाद किसी भी नए कार्य को शुरू करने से पूर्व जिलाधिकारी की स्वीकृति लेना आवश्यक होगा।
विज्ञापन

जिन ग्राम पंचायतों में पहले से प्रशासनिक समिति गठित है अथवा प्रधान का पद रिक्त है, वहां सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को प्रशासक नामित किया गया है। ऐसे सभी मामलों में ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर प्रशासक अथवा चेकर का नाम नियमानुसार दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed