फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   New investment of Rs 575.29 crore will open doors for employment

Gonda News: 575.29 करोड़ के नए निवेश से खुलेंगे रोजगार के द्वार

Sun, 27 Oct 2024 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 27 Oct 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
New investment of Rs 575.29 crore will open doors for employment
गोंडा के कंसापुर में निर्माणाधीन राम हनुमान बायो एनर्जी प्लांट। स्रोत: विभाग
इन्वेस्ट यूपी के तहत जिले में औद्योगिक इकाइयां लगाने के लिए विभागों से किया समझौता ज्ञापन
विज्ञापन

3,774 युवाओं को मिल सकेगा रोजगार के अवसर, सेवा, सुविधा व निर्माण के साथ मिलेगी सहूलियतें
गोंडा। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा के बाद जिले के सीमावर्ती गांवों में तेजी से औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जा रही हैं। पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान समेत प्रदेशों से होने वाले निवेश से जिले की तरक्की के द्वार खुल रहे हैं। प्रदेशों के साथ जिले के अलग-अलग उद्यमियों की ओर से अब तक 3445.33 करोड़ रुपये का निवेश आ चुका है। ऐसे में मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद जिले में रोजगार व विकास को रफ्तार के लिए तैयारी की जा रही है।
पिछले दिनों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्तर से प्रदेश के जिलों में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए निवेश व ऋण-जमा अनुपात से डीएम व कमिश्नर के कामकाज मूल्यांकन का निर्णय लिया है। ऐसे में रामनगरी अयोध्या से सटे देवीपाटन मंडल मुख्यालय गोंडा जिले में रोजगार व विकास के रास्ते खुलने की उम्मीदें जगी हैं। माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार व प्रशासनिक सक्रियता से उद्यमियों की समस्या समाधान से जिले की तरक्की की राह आसान हो रही है। इन्वेस्ट यूपी के मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र संदीप द्विवेदी ने बताया कि जिले में प्रशासनिक स्तर से सकारात्मक माहौल के चलते फरवरी से अब तक निवेश की रफ्तार बढ़ी है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और पश्चिम बंगाल समेत अलग-अलग प्रदेशों के निवेशकों ने समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर किए हैं। फरवरी से अक्तूबर महीने तक जिले में 575.29 करोड़ रुपये के निवेश के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी की गई। माहौल को देखते हुए उद्यमी अपने प्रतिष्ठान का विस्तार कर रहे हैं। ऐसे में रोजगार के राह आसान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्वेस्ट यूपी के तहत हो चुका है 167 एमओयू

अधिकारियों ने बताया कि इन्वेस्ट यूपी के तहत अब तक 167 समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर (एमओयू) हो चुके हैं। इतना ही नहीं अब तक 3,445.33 करोड़ के निवेश प्रस्ताव आ चुके हैं। कुल मिलाकर 12581 रोजगार सृजन किए गए। अधिकारियों ने बताया कि औद्योगिक इकाइयां स्थापित होने से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर युवाओं समेत कुशल व अकुशल श्रमिकों को भी निवेश का लाभ मिलेगा। वहीं बड़े होटल, अस्पताल, सीबीजी प्लांट धर्मशाला और डेयरी उद्योग समेत उत्पादन से जिले को नई पहचान मिलेगी।


नए निवेश में कहां और कितने का एमओयू

इकाई- स्थान- निवेश (करोड़ रुपये में)
एबीएमएम महेश्वरी रिलीफ फाउंडेशन-महेशपुर-350
अमृतम् फूड्स उद्यन-कहोबा-1.0
होटल अवध-महेशपुर-4.09
रॉयल हेरीटेज होटल-महेशपुर-10
राम हनुमान बायो सीबीजी प्लांट-कंसापुर-55
श्री सौराष्ट्र कार्डवा पाटीदार भवन ट्रस्ट-महेशपुर-20
त्रिपाठी इंटरप्राइसेस-घारीघाट-1.0
विपुल ग्लोबल आटा मिल-इटियाथोक-4.6
पांडेय लेबर मिनी मिल्क भंडार- नवाबगंज-4.0
चिरंजी लाल धनुका चैरिटेबल ट्रस्ट महेशपुर-101.6
कपूर हॉस्पिलिटी-मुंडेरवा-8
मित्रसेेवा डेयरी प्रा. लि.-करनैलगंज-10
ग्रास रूट्स एनर्जी टेक्नोलोजी इंडिया-बेलसर-6.0
(आंकड़ा स्रोत- इन्वेस्ट यूपी की जिला इकाई)


समस्या समाधान के लिए किए जा रहे हरसंभव प्रयास

निवेशकों की समस्याओं को त्वरित समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। कई इकाइयों में उत्पादन शुरू हो चुका है। जमीन, निर्माण और एनओसी समेत अन्य समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है। जिले की तरक्की में निवेशक काफी अहम होंगे।
-बाबू राम, उपायुक्त (उद्योग)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article