फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Never-ending accountant suspended in Samadhan Divas

समाधान दिवस में कभी नहीं आया लेखपाल, डीएम ने किया सस्पेंड

Sat, 13 Mar 2021 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Never-ending accountant suspended in Samadhan Divas
गोंडा। डीएम मार्कंडेय शाही और पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने शनिवार को कोतवाली करनैलगंज और थाना परसपुर पहुंचकर समाधान दिवस की हकीकत देखी। एसओ परसपुर की चकबंदी लेखपाल के समाधान दिवस में न आने की शिकायत पर डीएम ने लेखपाल को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन

थाना परसपुर में समाधान दिवस पर पहुंचे डीएाम व एसपी को एसओ ने बताया कि पसका के चकबंदी लेखपाल राजू सोनी कभी भी थाना समाधान दिवस में नहीं आते हैं, जबकि पसका में चकबंदी और भूमि विवाद की सबसे ज्यादा शिकायतें प्राप्त होती हैं। इसपर जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई के आदेश एसओसी को दिए हैं।
विज्ञापन

ग्राम भटपुरवा निवासी देव शरण ने जिलाधिकारी को बताया कि राजस्व विभाग द्वारा पैमाइश के बाद लगाए गए पत्थर को भी विपक्षियों द्वारा उखाड़ कर फेंक दिया गया है। इसपर डीएम ने आदेश दिए कि कानूनगो और उपनिरीक्षक जाकर मौके का निरीक्षण करें और यदि शिकायत सही हो तो पत्थर उखाड़ने वाले व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि थाना दिवस में प्राप्त हो रही शिकायतों का परीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण और समय से निस्तारण करें। डीएम और एसपी ने पूर्व में निस्तारित की गई शिकायतों की गुणवत्ता परखने के लिए निस्तारण रजिस्टर का अवलोकन किया।
डीएम ने कहा कि जनपद में कहीं भी अवैध शराब का निर्माण व बिक्री कतई नहीं होने दिया जाए। चेतावनी दी कि यदि अवैध शराब बनने या बेचे जाने की सूचना कहीं पाई जाती है तो संबंधित लेखपाल, कानूनगो, बीट सिपाही और एसआई की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
नगर के बालक राम पुरवा में ठाकुर श्रीराम जानकी चतुर्भुजी मंदिर की भूमि पर अवैध तरीके से कब्जा व संपत्तियों पर भू माफियों की नजर होने की दशा में डीएम ने एसडीएम व सीओ के साथ तीन अधिकारियों की टीम गठित की है।

मंदिर की खाली पड़ी भूमि को सुरक्षित करने तथा कुछ भूमि जो दूसरे लोगों के नाम से दर्ज है उसे मंदिर के नाम दर्ज कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि 15 दिन में गठित टीम अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed