{"_id":"6596f27ad794ffa826005b7e","slug":"never-been-associated-with-controversies-before-family-members-also-worried-gonda-news-c-100-1-gon1002-10716-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पहले कभी नहीं रहा विवादों से नाता, परिजन भी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पहले कभी नहीं रहा विवादों से नाता, परिजन भी परेशान
Thu, 04 Jan 2024 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। श्रीराम जन्मभूमि और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उड़ाने की धमकी देने वाले दोनों आरोपियों का विवाद से पहले कोई नाता नहीं रहा है। ओमप्रकाश के पिता पुरोहित का काम करते हैं जबकि ताहर सिंह तीन बहनों का इकलौता भाई है। वह बीते पांच माह पहले ही लखनऊ में नौकरी की तलाश में आया था। अब एसटीएफ की कार्रवाई के बाद परिजन परेशान हैं।
गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत विशंभरपुर निवासी ताहर सिंह उर्फ अरिजीत सिंह की बहन नीशू सिंह ने बताया कि उनका भाई बीते 5 महीने से लखनऊ में ही रह कर एक गोसंचालक के यहां नौकरी कर रहा था। स्नातक की पढ़ाई पूरी कर वह नौकरी की तलाश में लखनऊ गया था। उसका गांव या क्षेत्र में कभी किसी से कोई विवाद तक नहीं हुआ है। तीन बहनों के इकलौते भाई ताहर के पिता प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते हैं।
जबकि दूसरे आरोपी ओमप्रकाश मिश्रा के पिता भरत भुवाल पुरोहित हैं। खानदान के सभी लोग पुरोहित का ही काम करते हैं। ओमप्रकाश एक साल से लखनऊ में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज में डिप्लोमा इन ऑप्टोमेट्री का कोर्स कर रहा था। ओमप्रकाश अपने तीन भाईयों में सबसे बड़ा है। उसके परिवार का भी कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। अब श्री रामजन्म भूमि व सीएम योगी को उड़ाने की ई-मेल से मिली धमकी के बाद दोनों युवक पुलिस की गिरफ्त में है।