फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Nephew murdered with a knife, body of accused uncle found on railway track

Gonda News: भतीजे की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी चाचा का रेल ट्रैक पर मिला शव

Fri, 25 Oct 2024 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 25 Oct 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Nephew murdered with a knife, body of accused uncle found on railway track
छिटनापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास युवक का शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस। - संवाद
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र में पठान पुरवा के पास एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। जबकि दूसरे युवक का शव कटरा बाजार में छिटनापुर रेलवे क्राॅसिंग के पास रेल ट्रैक पर मिला है। दोनों आपस में पट्टीदार थे और रिश्ते में चाचा-भतीजा लगते थे। एक ही गांव के दो युवकों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने चाकू से गोदकर मारे गए विनोद पांडेय के पिता की तहरीर पर ट्रेन से कटने से मृत दीपक पांडेय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं, घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज से मामले के जल्द खुलासे के दावे कर रही है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के भट्ठा परेड सरकार निवासी रामकुमार पांडेय भारतीय स्टेट बैंक में कैशियर हैं। उनका पुत्र विनोद पांडेय उर्फ बब्बन (22) बृहस्पतिवार देर रात करीब तीन बजे किसी का फोन आने पर बाइक लेकर घर से निकला था। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे स्थानीय निवासी शिवकुमार पांडेय ने नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज भवन के पीछे पठान पुरवा में विनोद का शव पड़ा देखकर परिजनों को सूचना दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, विनोद के पेट और कंधे पर चाकू से 23 वार किए जाने की पुष्टि हुई है। उसकी एक चप्पल हाथ में और दूसरी पैर में थी। इससे माना जा रहा है कि मौत से पहले विनोद का हमलावरों से संघर्ष हुआ है। पैर में फ्रैक्चर होने के चलते वह भाग नहीं सका। उसे मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया गया। खून से लथपथ शव सड़क के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। सड़क पर खून की छींटें और घसीटने के निशान भी मिले हैं।
विज्ञापन

पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद शव घसीटकर झाड़ियों में फेंका गया है। पुलिस ने मृतक विनोद के पिता रामकुमार पांडेय की तहरीर पर भट्ठा परेड सरकार निवासी दीपक पांडेय (36) के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद पांडेय उर्फ बब्बन की हत्या से परिजनों व गांव में हड़कंप मचा था। इसी बीच आरोपी दीपक पांडेय का शव कटरा बाजार इलाके में छिटनापुर रेलवे क्राॅसिंग के पास पड़ा मिलने की जानकारी हुई। वहीं से विनोद की बाइक भी बरामद हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास के लोगों ने दीपक के बाइक से आने की पुष्टि की है। जिसके बाद उसने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। मगर पुलिस की ये थ्योरी दोनों परिवारों के लोगों के गले नहीं उतर रही है। परिजनों ने बताया कि दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा लगते थे और उनमें अच्छी दोस्ती थी। दोनों के बीच किसी भी तरह के विवाद की कोई बात सामने नहीं आई है।
एसपी विनीत जायसवाल, सीओ सिटी सौरभ वर्मा समेत अन्य अफसरों ने मौके का जायजा लिया है। साथ ही डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि प्रथमदृष्टया चाकू से हत्या किया जाना प्रतीत होता है। मामले के खुलासे के लिए एसओजी समेत कुल पांच टीमें लगाई गई हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।


दोहरे कांड से भट्ठा परेड सरकार गांव में मातम पसर गया। विनोद अविवाहित था। उसके परिवार में पिता रामकुमार, मां कृष्णा, बहन संगीता व भाई मनोज पांडेय समेत अन्य परिजन हैं। परिजनों ने बताया कि विनोद करीब छह साल से कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के भतीजे व नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुमित भूषण सिंह के साथ रहता था। जबकि दीपक पांडेय अपना निजी वाहन चलाकर भरण-भोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी रीता के अलावा बेटा अनमोल (09) और बेटी मान्या (12) समेत अन्य हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।



पुलिस को विनोद की जेब से मोबाइल फोन मिला है। जबकि दीपक का मोबाइल क्षतिग्रस्त पाया गया है। पुलिस टीम मेडिकल कॉलेज व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही कॉल डिटेल समेत जरूरी जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि, देर शाम तक पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed