फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Nepal's journey will be easier with broad gauge

Gonda News: बड़ी लाइन से आसान होगी नेपाल की राह

Wed, 19 Jul 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 19 Jul 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Nepal's journey will be easier with broad gauge
गोंडा। गोंडा रेलवे स्टेशन से पड़ोसी देश नेपाल की ट्रेन से यात्रा करने का जल्द ही अवसर मिलेगा। इसके लिए रेलवे मंत्रालय ने बहराइच से नेपालगंज रेलवे स्टेशन तक 56 किलोमीटर ट्रैक को बड़ी लाइन में परिवर्तित करने के लिए 327 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। यह रूट बड़ी लाइन में परिवर्तित होने पर गोंडा से बहराइच होकर नेपालगंज स्टेशन तक ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। जिससे जिले की 45 लाख आबादी को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे डिवीजन में मात्र एक छोटी लाइन है। जो बहराइच से नेपालगंज रोड स्टेशन तक जाती है। इन दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी 56 किलोमीटर है। इस रूट को बड़ी लाइन के रूप में आमान परिवर्तन के लिए रेल मंत्रालय ने 327 करोड़ के बजट का प्रावधान किया है। इसके तहत 180 करोड़ रुपये की किस्त पूर्वोत्तर रेलवे को जारी कर दी गई है। रेलवे ने 85 करोड़ का टेंडर भी जारी कर दिया है। जिससे आमान परिवर्तन के काम में तेजी आएगी। बहुत जल्द यह रूट बड़ी लाइन में तब्दील हो जाएगा। जिससे गोंडा के करीब 45 लाख लोगों को यहां से सीधे बहराइच होकर नेपालगंज स्टेशन तक यात्रा करने में आसानी होगी।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार का कहना है कि सुरक्षित ट्रेनों के संचालन के साथ ही यात्रियों को बेहतर सुविधा देना भारतीय रेल का उद्देश्य है। जल्द ही बहराइच से नेपालगंज रोड स्टेशन तक की छोटी लाइन को बड़ी लाइन में परिवर्तित कर दिया जाएगा। गोंडा से बहराइच होकर नेपालगंज तक ट्रेनों का संचालन जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed