{"_id":"aea95dbc8bc70b0314bee280c88698d1","slug":"nepal-s-team-became-volleyball-tchampion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल की टीम बनी वॉलीबॉल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल की टीम बनी वॉलीबॉल चैंपियन
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
हाजी इस्माइल इंटर कॉलेज के खेल मैदान में रविवार रात मोहम्मद मारुफ मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। नेपाल की टीम फाइनल मुकाबला जीतकर चैंपियन बनी। महेंद्र को श्रंखला का सर्वेश्रेष्ठ खिलाड़ी और अहमद हुसैन को फाइनल मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इससे पहले दो समीफाइनल मुकाबले भी खेले गए।
रविवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला महुआ व सेमरा सिद्धार्थनगर के बीच खेला गया। पहला सेट महुआ ने 25-22 और दूसरा सेमरा ने 25-16 से जीता।
तीसरा सेट महुआ ने 25-19 से जीतकर फाइनल में 2-1 से प्रवेश कर लिया। दूसरा सेमीफाइनल लुंबनी नेपाल व जमदाशाही बस्ती के बीच खेला गया।
पहला सेट नेपाल की टीम ने 25-20 से जीता। दूसरे सेट में जमदाशाही ने नेपाल को 25-12 से हरा दिया। 25-13 से तीसरा सेट हराकर नेपाल की टीम ने 2-1 से फाइनल में प्रवेश कर लिया।
रविवार की शाम 7:30 बजे फाइनल मुकाबले के लिए पांच सेट निर्धारित किए गए। पहला सेट 25-21 से व दूसरा सेट 25-20 से हराकर नेपाल की टीम ने महुआ की टीम को तगड़ा झटका दिया।
विज्ञापन
तीसरे सेट में महुआ की टीम ने संभलते हुए नेपाल की टीम को 25-23 से हरा दिया। नेपाल की टीम ने पलटवार करते हुए महुआ की टीम को चौथे सेट में 25-13 से मुकाबला जीत लिया। नेपाल की टीम 3-1 से फाइनल मुकाबला जीतकर चैंपियन बनी।
विजेता व उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि हाजी इस्माइल डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कमरुद्दीन ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।