{"_id":"65d251df3db1df8ab0062d84","slug":"neither-flyovers-were-built-nor-roads-were-widened-gonda-news-c-100-1-gon1002-113073-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: न फ्लाईओवर बने न सड़कें हुईं चौड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: न फ्लाईओवर बने न सड़कें हुईं चौड़ी
Mon, 19 Feb 2024 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 19 Feb 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए कोई कारगर उपाय अभी तक नहीं किया जा सका है। सबसे ज्यादा व्यस्त स्थानों पर न तो डिवाइडर बनाया गया है और न ही फ्लाईओवर बनाने की दिशा में अभी कदम बढ़ सके हैं।
दूसरी तरफ शहर की आबादी बढ़ती गई और सड़कें पुरानी ही रह गईं। इनके चौड़ीकरण को लेकर भी ध्यान नहीं दिया गया। इससे जाम की समस्या नासूर हो गई है। नियोजित विकास की उम्मीद लोग लगाए हुए हैं, लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई भी प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है।
शहर में गोंडा-लखनऊ मार्ग को छोड़ दिया जाए तो अब तक किसी भी सड़क का चौड़ीकरण नहीं हो सका है। आबादी बढ़ने के साथ ही वाहनों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
बावजूद इसके सड़कों के चौड़ीकरण पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बड़गांव चौराहे से जयनरायन चौराहा व इससे आगे तक फोरलेन मार्ग पर ही डिवाइडर का निर्माण नहीं कराया गया है। एलबीएस चौराहे से बेलसर रोड की सड़क का भी यही हाल है।
मेवातियान में सड़क और भी संकरी हो गई है। जिससे एक साथ दो बड़े वाहनों के निकलने पर यहां जाम की स्थिति बन जाती है।
कमोबेश यही हालत शहर के अंदर की सड़कों की भी है। जहां दुकानदारों के अतिक्रमण की वजह से सड़कें संकरी हैं। सड़क तक दुकान लगी होने कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतें होती हैं।
यह हालत तब है जब शहर के विभिन्न चौराहों पर पुलिस व होमगार्ड के जवान तैनात रहते हैं। गुरुनानक चौक से महिला अस्पताल जाने वाले मार्ग की भी हालत बदतर है।
यहां भी पटरी व सड़क पर दुकानदारों व वाहन चालकों का अवैध कब्जा रहता है। शहर निवासी दुर्गेश, राहुल, बृजेश, करीम, दीनदयाल का कहना है कि रोज-रोज लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए कोई काम नहीं हो रहा है।
शहर में अतिव्यस्त चौराहों व मार्गों पर फ्लाईओवर बनाया जाना चाहिए। सड़कें भी चौड़ी हो जाएं तो जाम की समस्या से काफी हद तक राहम मिल सकती है। जनप्रतिनिधियों को इसके लिए विचार करना चाहिए।
जल्द हटवाएंगे अतिक्रमण
सिटी मजिस्ट्रेट विजय शर्मा के अनुसार, शहर में लोगों को जाम से परेशानी न हो इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। रही बात डिवाइडर और फ्लाईओवर की तो संबंधित विभागों व शासन को पत्र लिखा जाएगा। गत दिवस जेलरोड पर अतिक्रमण हटवाया गया है। इसी तरह से शहर के अन्य मार्गों पर भी जल्द ही अतिक्रमण हटाए जाएंगे।