फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Neil Thakur's condition worsened, referred to PGI

Gonda News: नील ठाकुर की हालत बिगड़ी, पीजीआई रेफर

Wed, 27 Dec 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 27 Dec 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Neil Thakur's condition worsened, referred to PGI
गोंडा। गोलीकांड में जख्मी अवध केसरी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमरपाल सिंह उर्फ नील ठाकुर की मंगलवार को हालत बिगड़ गई। लखनऊ के चंदन हास्पिटल में भर्ती नील ठाकुर को पीजीआई रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वरिष्ठ सपा नेता सूरज सिंह बुधवार को पीजीआई पहुंचे। उन्होंने नील ठाकुर को कुशलक्षेम जाना और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर समर बहादुर उर्फ विक्कू सिंह निवासी भगाही चड़ौवा कोठा थाना वजीरगंज समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि छह आरोपी पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि अमरपाल सिंह को गोली मारने के बाद छह आरोपी काठमांडू भाग गए थे। आरोपियों को पुलिस गोंडा के ठिकानों पर तलाश रही थी, जबकि आरोपी काठमांडू के कैसीनो में मस्ती कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के नंबर तलाश कर सीडीआर खंगाला तो उनकी लोकेशन काठमांडू में मिली। पुलिस काठमांडू पहुंची तो आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस के मुताबिक, वजीरगंज के कोठा निवासी सुधाकर सिंह ने नील ठाकुर को गोली मारी थी। सुधाकर ने अपने परिवार और रिश्तेदार से संपर्क नहीं किया है। इसके चलते उसकी लोकेशन नहीं मिल पा रही है।
बता दें कि अवध केसरी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमरपाल सिंह उर्फ नील ठाकुर निवासी विशुनपुर वैरिया कोतवाली देहात की सालभर पहले शहर के एलबीएस चौराहे के पास चाय की एक दुकान पर विक्कू सिंह से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। इसी रंजिश को लेकर 21 दिसंबर की रात तकरीबन 11 बजे दो लग्जरी वाहनों से पीछा कर पहुंचे विक्कू और उनके साथियों ने हॉकी व स्टंप से मारने पीटने के बाद गोली मार दी थी। उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया था। लखनऊ के चंदन हास्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। जहां मंगलवार को उनकी हालत बिगड़ गई तो चिकित्सकाें ने उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया।

नेपाल से बिहार भागने की आशंका
पुलिस के मुताबिक, मामले में ब्लॉक प्रमुख झंझरी रेखा देवी के आरोपी बेटे प्रवीण मिश्र निवासी गायत्रीपुरम कोतवाली नगर, राधारमण तिवारी निवासी सिंगहाचंदा नागनाथपुरवा थाना तरबगंज, अखंड सिंह निवासी मोहनपुर खैराहनी थाना वजीरगंज, सुधारकर सिंह निवासी कोठा थाना वजीरगंज, द्वारिका निवासी तरबगंज व अंकुर सिंह निवासी मोतीगंज के ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। आरोपियों के नेपाल से बिहार भागने की आशंका है।

सभी आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे
अवध केसरी सेना के प्रदेश अध्यक्ष पर हुए हमले के मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर समर बहादुर सिंह उर्फ विक्कू समेत चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। छह आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम काम कर रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed