{"_id":"6484b7d68717fd543a09b206","slug":"neha-gondas-new-collector-ujjwal-went-to-firozabad-gonda-news-c-13-1-282429-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नेहा गोंडा की नई कलेक्टर, उज्जवल गए फिरोजाबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नेहा गोंडा की नई कलेक्टर, उज्जवल गए फिरोजाबाद
Sat, 10 Jun 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 10 Jun 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
डीएम नेहा शर्मा। - संवाद
गोंडा। जिलाधिकारी डाॅ. उज्जवल कुमार का इसी पद पर फिरोजाबाद तबादला हो गया है। स्थानीय नगरीय निकाय की निदेशक नेहा शर्मा अब गोंडा की डीएम बनाई गईं हैं। जिलाधिकारी रहे डॉ. उज्जवल कुमार ने विधानसभा चुनाव के साथ ही नगरीय निकाय निर्वाचन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया। इसके अलावा भूमि घोटाले की जांच में कई अहम फैसले लिए। जिससे वह खासे चर्चा में रहे। अतिक्रमण हटवाने के लिए भी उन्होंने कड़े फैसले लिए।
10 फरवरी 2022 को राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर विशेष सचिव (आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स) रहे डॉ. उज्जवल कुमार ने गोंडा के डीएम पद का कार्यभार ग्रहण किया। जिले में फर्जी बैनामों पर अंकुश लगाने की कार्रवाई के साथ ही सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में कैसरगंज सांसद तक के लोगों से टकराव की स्थिति रही। इसके बाद भी कार्रवाई जारी रही। वहीं, निकाय चुनाव के साथ ही सहकारी संघों के चुनाव भी संपन्न कराए। शहर में स्वच्छता मुहिम को भी रफ्तार दी और मेडिकल कॉलेज के निर्माण में तेजी बनाए रखी। अब उन्हें फिरोजाबाद में बतौर डीएम तैनाती मिली है, सोमवार तक नई डीएम नेहा शर्मा के कार्यभार ग्रहण करने की सूचना है।
जिले की नई डीएम नेहा शर्मा का जन्म 13 फरवरी 1984 को छत्तीसगढ़ के जिला कोरिया में हुआ था। माता-पिता दोनों पेशे से डॉक्टर हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ में कक्षा छह की पढ़ाई के बाद ग्वालियर के बोर्डिंग सिंधिया स्कूल में कक्षा 12 तक की शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद दिल्ली के मिरांडा हाउस विश्वविद्यालय से उन्होंने बीए और दिल्ली कॉलेज ऑफ इकोनॉमिक्स से मास्टर की डिग्री प्राप्त की। वर्ष 2010 में यूपीएससी की परीक्षा में 66वीं रैंक प्राप्त कर आईएएस में चयनित हुईं। उनकी पहली पोस्टिंग वर्ष 2012 में बागपत में बतौर एसडीएम पद पर हुई। 2013 में वह कानपुर सदर में एसडीएम और वर्ष 2014-15 में उन्नाव की सीडीओ पद पर रहीं। तीन मार्च 2017 को फिरोजाबाद में पहली बार डीएम बनीं। फिर नोएडा में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के रूप में तैनाती पाईं। भारत निर्वाचन आयोग उन्हें विधानसभा चुनाव के समय कानपुर का डीएम बनाया। कानपुर में दंगे के समय उन्हें वहां से नगरीय निकाय में निदेशक बनाया गया और अब गोंडा में डीएम पद पर तैनाती मिली है।