फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Negligence to stop illegal refilling, notice to inspector

अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान

Wed, 24 Mar 2021 08:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 08:40 PM IST
विज्ञापन
Negligence to stop illegal refilling, notice to inspector
गोंडा। त्यौहार पर बेखौफ हो रही एलपीजी की अवैध रीफिलिंग रोकने में बरती जा रही शिथिलता पर जिलाधिकारी डीएम मार्कंडेय शाही ने सख्त नाराजगी जतायी है। उन्होंने काम काज में शिथिलता बरतने पर तरबगंज के पूर्ति निरीक्षक को कारण बताओं नोटिस जार कर होली के त्यौहार तक अवैध रीफिलिंग की रोकथाम को टीमें गठित कर सघन कार्रवाई का निर्देश भी जिला पूर्ति अधिकारी को दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि थाना उमरीबेगमगंज के आदमपुर में सिलेण्डरों के विस्फोट की घटना के बाद कराई गयी पड़ताल में सामने आया कि कस्बों से लेकर गांवों तक अवैध रीफिलिंग का कार्य बेखौफ तरीके से किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें होम डिलीवरी के घरेलू गैस सिलेंडरों से एलपीजी की चोरी कर पांच किग्रा के छोटे व 19 किग्रा के व्यवसायिक सिलेंडरों में भरकर बेचा जा रहा है। पूर्ति विभाग के साथ ही स्थानीय पुलिस भी अवैध रीफिलिंग की जानकारी के बाद भी धंधेबाजों की धरपकड़ को लेकर उदासीन बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उमरी बेगमगंज से जुड़े तरबगंज इलाके में तैनात पूर्ति निरीक्षक को निगरानी में शिथिलता में ढिलाई बरतने पर कार्रवाई के घेरे में लाने को नोटिस जारी कर लिखित जवाब मांगने को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed