फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Negligence in redressal of public complaints

Gonda News: जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही, 78 अफसरों का रोका वेतन

Wed, 14 Jan 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 14 Jan 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Negligence in redressal of public complaints
गोंडा। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम प्रियंका निरंजन ने सख्त रुख अपनाया है। आईजीआरएस (एकीकृत जन शिकायत निवारण प्रणाली) में 66वीं रैंकिंग आने के बाद डीएम ने 78 अफसरों का जनवरी माह का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। इसमें जिला विकास अधिकारी सुशील श्रीवास्तव, जेल अधीक्षक मृत्युंजय पांडेय, डीआईओएस डॉ. रामचंद्र, डीपीआरओ लालजी दूबे, सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल, बीएसए अमित सिंह प्रमुख रूप से शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं, कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने सभी विभागों की आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। डीएम ने शिकायतों के निस्तारण की प्रगति, निर्धारित समयसीमा का पालन तथा शिकायतकर्ताओं से प्राप्त फीडबैक का गहन अवलोकन किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिन विभागों द्वारा शिकायतों का निस्तारण समय से नहीं किया गया अथवा जिन मामलों में आवेदकों ने असंतोषजनक फीडबैक दिया, उन अधिकारियों पर डीएम ने नाराजगी जताई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन, मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



757 ग्राम पंचायतों के सचिव से मांंगा जवाब
डीपीआरओ लालजी दूबे ने बताया कि पंचायत भवन में जन्म, निवास आदि प्रमाणपत्र जारी न करने वाली ग्राम पंचायतों की समीक्षा की गई। इसके आधार पर 757 ग्राम पंचायतोें के सचिवों से प्रमाणपत्र जारी न करने का कारण पूछा गया है। वहीं, पंचायतों से भुगतान न करने के मामले में 23 ग्राम सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed