{"_id":"694ad5254594a632a701db00","slug":"nawabganj-block-dominates-in-kabaddi-and-kho-kho-competitions-gonda-news-c-100-1-slko1028-149259-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कबड्डी व खो-खो प्रतियोगिता में नवाबगंज ब्लॉक का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कबड्डी व खो-खो प्रतियोगिता में नवाबगंज ब्लॉक का दबदबा
Tue, 23 Dec 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
जगदंबा शरण सिंह एजुकेशनल इंस्टीट्यूट बेलसर में खो-खो खेलतीं खिलाड़ी। - संवाद
बेलसर/गोंडा। जगदंबा शरण एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में मंगलवार को सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह ने किया।
सीनियर पुरुष वाॅलीबॉल प्रतियोगिता में तरबगंज विजेता व बेलसर उपविजेता रहा। सीनियर महिला खो-खो में नवाबगंज विजेता व कटरा बाजार उपविजेता रहा। सीनियर महिला रस्साकसी प्रतियोगिता में नवाबगंज की टीम विजेता व बेलसर टीम उपविजेता रही। सीनियर कबड्डी पुरुष में नवाबगंज विजेता व पयागपुर टीम उपविजेता रही। सीनियर महिला कबड्डी में नवाबगंज विजेता व बेलसर टीम उपविजेता घोषित की गई। कार्यक्रम में डॉ. नवीन सिंह, प्राचार्य डॉ. गीता रानी यादव, आशीष शुक्ल, डॉ. अनुराग सिंह, शोभाराम तिवारी, डॉ. मनीष पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
उधर, नेहरू स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव में दूसरे दिन कई प्रतियोगिताएं हुईं। बालक जूनियर वर्ग डिस्कस थ्रो में कमलेश कुमार प्रथम, विमल नाथ द्वितीय व दिनकर तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर बालक वर्ग डिस्कस थ्रो में गौरव प्रथम, सत्यम शर्मा द्वितीय एवं शुभम तृतीय रहे। सीनियर वर्ग बालिका की डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में अंकिता यादव प्रथम, मरियम द्वितीय एवं सोनाली तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग बालक ऊंची कूद में निखिल दुबे प्रथम, सर्वेश यादव द्वितीय एवं राजा तृतीय रहे। सब जूनियर कबड्डी में मनकापुर की टीम विजेता और रुपईडीह की टीम उपविजेता रही। कबड्डी बालिका जूनियर वर्ग में मनकापुर की टीम विजेता और फुलवारी टीम उपविजेता रही। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बालकों की यलो, ग्रीन व बालिकाओं की ग्रीन व रेड टीम फाइनल में
मसकनवा। चांदनीचौक स्थित मां गायत्री इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में आयोजित बैडमिंटन और कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में यलो व ग्रीन टीम और बालिका वर्ग में ग्रीन व रेड टीम फाइनल में पहुंची है। बालक कबड्डी वर्ग में अभिनव, कुशाग्र, विपिन, सौरभ, नीरज, गिरजाकांत, अरुण की यलो और शिखर, सत्यम, वीरेंद्र, अंकित, रोहित, विशाल, दिव्य ज्योति की ग्रीन टीम फाइनल में पहुंची। बालिका वर्ग कब्बडी में ग्रीन टीम की प्रिंस, बाबी, मनीषा, काजल, गुंजन, सुषमा व प्रज्ञा और रेड टीम की आस्था, नाजिया, रागिनी, सुधा, राधिका, रोशनी व स्वाति फाइनल में पहुंची हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ आई सर्जन डॉ. आरआर शुक्ल, डॉ. विजय बहादुर सिंह व प्रशासक सरोज सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अंकुर शर्मा, डॉ. हिमांशु सिंह, डॉ. शिबू, विष्णुविवेक शुक्ल, लवकुश शर्मा, डॉ. नीरज सिंह, आंचल पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।