फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Navneet stood first in high school and Varun stood first in intermediate

Gonda News: हाईस्कूल में नवनीत और इंटर में वरुण रहे अव्वल

Mon, 13 May 2024 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 13 May 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Navneet stood first in high school and Varun stood first in intermediate
गोंडा के सेंट जेवियर्स स्कूल में सीबीएसई के इंटरमीडिएट के टॉपर वरुण शुक्ल को मिठाई ​खिलातीं प्र
गोंडा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने सोमवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इससे सेंट जेवियर्स, नारायणा पब्लिक, गीता इंटरनेशनल, केंद्रीय विद्यालय रेलवे कॉलोनी और जवाहर नवोदय विद्यालय मनकापुर समेत अन्य विद्यालयों के बच्चों का चेहरा खुशी से खिल उठा। बच्चाें की मेहनत रंग लाई तो परिजनों में भी उल्लास छा गया।
विज्ञापन

शहर के सेंट जेवियर्स स्कूल के हाईस्कूल के छात्र नवनीत मिश्र व इंटरमीडिएट के छात्र वरुण शुक्ल ने पूरे जिले में टॉप किया है। नारायणा पब्लिक से हाईस्कूल में समृद्धि श्रीवास्तव और इंटर में करन सिंह ने स्कूल में टॉप किया है। सुवंश मिलेनियम स्कूल के इंटर में अंश भारती और हाईस्कूल में मीनाक्षी सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया है। श्री रघुकुल विद्यापीठ में इंटरमीडिएट में रिद्धी मिश्रा और हाईस्कूल में वेदांत तिवारी ने स्कूल टॉप किया है।
विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में हाईस्कूल के यश प्रताप सिंह और इंटर में सिद्धार्थ वर्धन सोमवंशी स्कूल में अव्वल रहे। इसके अलावा सनबीम स्कूल के इंटरमीडिएट में मान्या कसौंधन और हाईस्कूल में अभिषेक तिवारी ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फातिमा विद्यालय के हाईस्कूल में शिवम चौबे और इंटरमीडिएट में यशवर्धन सिंह ने परचम लहराया। जवाहर नवोदय विद्यालय के हाईस्कूल में श्रद्धा श्रीवास्तव और इंटरमीडिएट में दीपाली शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा केंद्रीय विद्यालय मनकापुर में हाईस्कूल के देवांग सोनी और इंटर के रितिक पांडेय ने स्कूल में पहला स्थान हासिल किया। एमएफडी पब्लिक स्कूल के राज ने हाईस्कूल में पहला स्थान बनाया है। इस तरह से जिले में सीबीएसई से संचालित विद्यालयों के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
इंटरमीडिएट के जिला टॉपर व सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्र वरुण शुक्ल ने बताया कि उन्होंने शत-प्रतिशत क्लास अटेंड की। घर में तीन से चार घंटे रिवीजन किया। नियमित पढ़ाई की। औसतन एक से डेढ़ घंटे ऑन-स्क्रीन रहे। बालपुर के झालिया निवासी वरुण के पिता अखिलेश शुक्ल रेलवे में ठेकेदारी करते हैं। मां किरण शुक्ला इंटर कॉलेज में पढ़ाती हैं। वरुण ने सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को दिया है। वरुण का लक्ष्य आईएएस बनना है।

हाईस्कूल के जिला टॉपर व सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्र नवनीत मिश्र इंजीनियर बनना चाहते हैं। नवनीत ने निरंतर अभ्यास किया। गत वर्ष के प्रश्न भी हल किए। घर में चार से पांच घंटे नियमित पढ़ाई की। एनसीईआरटी से अध्ययन किया। उन्हें बैडमिंटन और अन्य खेल पसंद हैं। गायत्रीपुरम निवासी नवनीत के पिता दुर्गा प्रसाद मिश्र तरबगंज में बतौर एडीओ पंचायत कार्यरत हैं। मां अनीता मिश्रा गृहिणी हैं। नवनीत ने सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed